लाइव टीवी

Swiss Open: श्रीकांत और साइना का विजयी आगाज, चिराग-सात्विक ने ऑल-इंग्लैंड चैंपियन को हराया

Updated Mar 23, 2022 | 22:38 IST

India in Swiss Open 2022: स्विस ओपन 2022 में भारत के पुरुष स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत और महिला दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने-अपने सिंगल्स वर्ग में विजयी आगाज किया। जबकि डबल्स में चिराग और सात्विक की जोड़ी ने ऑल-इंग्लैंड चैंपियन जोड़ी को शिकस्त दे दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
साइना नेहवाल
मुख्य बातें
  • स्विस ओपन 2022
  • पहले राउंड में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
  • किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल का विजयी आगाज

सातवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल ने स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग में जीत के साथ शुरूआत की जबकि चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रांकिरेड्डी ने आल इंग्लैंड चैम्पियन मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागास मौलाना को हराया।

श्रीकांत ने मैड्स क्रिस्टोफरसेन को सीधे गेम में हराकर के पुरूष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया । उन्होंने डेनमार्क के प्रतिद्वंद्वी को 21-16, 21-17 से हराया। पारूपल्ली कश्यप ने फ्रांस के इनोगत रॉय को 21-17, 21-9 से मात दी।

तीसरी वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रांकिरेड्डी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागास एम को 17-21, 21-11, 21-18 से मात दी। इंडोनेशिया की इस जोड़ी ने पिछले सप्ताह ऑल-इंग्लैंड खिताब जीता था।

महिला एकल में अष्मिता चालिहा ने फ्रांस की लिओनिस हुएत को 19-21, 21-10, 21-11 से हराया। वहीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने याएले होयाउ को 21-8, 21-13 से मात दी। मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी पहला मैच हार गए। वहीं महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को पराजय का सामना करना पड़ा।