लाइव टीवी

Tokyo Olympics: ओलंपिक से पहले जापान में कोविड मामलों में उछाल, एक खिलाड़ी भी संक्रमित

Tokyo Olympics 2020
Updated Jul 16, 2021 | 01:11 IST

Tokyo Olympic 2020: जापान में आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों से ठीक पहले कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा एक खिलाड़ी के भी संक्रमित होने की खबर है।

Loading ...
Tokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2020
तस्वीर साभार:&nbspAP
Tokyo Olympics 2020
मुख्य बातें
  • महामारी के बीच जापान की राजधानी में टोक्यो ओलंपिक 2020 की तैयारी जोरों पर
  • जापान में कोविड-19 के मामलों में देखी जा रही है बढ़ोतरी
  • टोक्यो ओलंपिक से पहले एक खिलाड़ी के भी संक्रमित होने की खबर

टोक्यो में ओलंपिक शुरू होने से आठ दिन पहले नये कोरोना वायरस संक्रमण के 1308 मामले मिले हैं जो छह महीने में सबसे ज्यादा हैं। इससे ओलंपिक के दौरान अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढने की आशंका है। टोक्यो में आपातकाल का चौथा दौर लागू है जो सोमवार से शुरू हुआ। ओलंपिक के दौरान रेस्त्रां और बार जल्दी बंद होंगे और अल्कोहल नहीं परोसी जायेगी। वहीं एक खिलाड़ी के भी संक्रमित होने की खबर है।

जापान में गुरूवार को मिले मामले 21 जनवरी को मिले 1485 मामलों के बाद से सर्वाधिक हैं। जापान में जून से रोजाना मामलों की संख्या बढ़ रही है और विशेषज्ञों का मानना है कि ओलंपिक के दौरान यह संख्या हजारों में पहुंच जायेगी। जापान में अब तक 828000 मामले आ चुके हैं और 15000 मौतें हो चुकी हैं।

खिलाड़ी भी संक्रमित पाया गया

टोक्यो ओलंपिक के लिये पहुंचने के बाद एक अज्ञात खिलाड़ी गुरूवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उस खिलाड़ी की पहचान नहीं बताई गई है और उसे 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है।

ओलंपिक्स डॉट कॉम द्वारा जारी ताजा कोरोना पॉजिटिव मामलों की सूची के अनुसार पांच अन्य व्यक्ति पॉजिटिव पाये गए हैं जिनमें जापान के चार ठेकेदार और एक अधिकारी शामिल है जो खेलों से जुड़ा एक कर्मचारी है।