लाइव टीवी

सायना नेहवाल ने दी 'मलखान' को श्रद्धांजलि, बताया अपने फेवरेट कलाकारों में से एक 

Updated Jul 24, 2022 | 03:19 IST

भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल में मलखान की भूमिका निभाने वाले कलाकार दीपेश भान के आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई। बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने उन्हें अपने फेवरेट कलाकारों में से एक बताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दीपेश भान और सायना नेहवाल
मुख्य बातें
  • भाभीजी घर पर हैं धारावाहिक के मलखान का अचानक हुआ निधन
  • साइना नेहवाल ने ट्वीट कर दी उन्हें श्रद्धांजलि
  • बताया उन्हें अपने फेवरेट कलाकारों में से एक

हैदराबाद: भारतीय टीवी जगत के लिए शनिवार को दिन बेहद दुखद रहा। लोकप्रिय कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं में 'मलखान' की भूमिका निभाने वाले एक्टर दीपेश भान का आकस्मिक निधन हो गया। वो क्रिकेट खेलते हुए मैदान पर गिर गए। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

दीपेश भान की उम्र केवल 41 वर्ष थी वो कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मलखान के किरदार से मिली। वो घर-घर में जाना पहचाना चेहरा था। टीका-मलखान की जोड़ी ने कॉमेडी सीरियलों की दुनिया में अपनी अलग जगह बना ली थी। 
 


सायना ने बताया अपने फेवरेट कलाकारों में से एक
उनके निधन की खबर आते ही पूरे टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। क्या आम क्या खास, हर कोई मलखान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहा था। शोक व्यक्त करने वालों में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी थीं। साइना ने दीपेश भान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, भाबी जी घर पर हैं के मेरे फेवरेट स्टार में से एक दीपेश भान आपकी कमी हमेशा खलेगी। 

दीपेश की तीन साल पहले शादी हुई थी और कुछ समय पहले वो पिता बने थे। दीपेश भान का अंतिम संस्कार मुंबई के मीरा रोड स्थित नवशा रुपा बाबर मुक्ति धाम में हुआ।अंतिम संस्कार में उनके परिवार और को स्टार्स का रो-रोकर बुरा हाल था। टीका यानी वैभव माथुर अपने खास दोस्त को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोने लगे।