लाइव टीवी

77 साल के विंस मैकमेहन ने WWE के चेयरमैन और सीईओ पद से संन्‍यास लिया

Updated Jul 23, 2022 | 18:59 IST

Vince Mcmahon ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वो डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई से हट रहे हैं और चेयरमैन व सीईओ की भूमिका से संन्‍यास ले रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
विंस मैकमेहन
मुख्य बातें
  • विंस मैकमेहन ने डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई से हटने का फैसला लिया
  • विंस मैकमेहन ने चेयरमैन और सीईओ पद से संन्‍यास लिया
  • विंस मैकमेहन का मानना है कि संन्‍यास लेने का यह एकदम सही समय है

न्‍यूयॉर्क: विंस मैकमेहन ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वो अपनी डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई के चेयरमैन और सीईओ पद से संन्‍यास ले रहे हैं। मैकमेहन ने  ट्वीट करते हुए फैंस को संन्‍यास की जानकारी दी और बाद में उनका आधिकारिक बयान भी सामने आया। विंस मैकमेहन ने ट्वीट किया, '77 साल की उम्र में अब मेरे लिए यह रिटायर होने का समय है। WWE यूनिवर्स को धन्यवाद! देन, नाओ, फॉरएवर, टुगेदर!।'

इसके बाद विंस मैकमेहन ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें लिखा, 'मैं 77 साल का होने वाला हूं। मुझे महसूस होता है कि यह मेरे लिए WWE केचेयरमैन और CEO के रूप में रिटायर होने का सही समय है। इतने सालों तक WWE के द्वारा फैंस के बीच खुशी लाने, आप सभी को प्रेरित करने, सरप्राइज करने और हमेशा मनोरंजन करने का मौका मिलना बड़ी चीज़ है।' 

उन्‍होंने आगे लिखा, 'मैं अपने परिवार को हमारी सफलता के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा और मैं सभी पुराने और नए सुपरस्टार्स और कर्मचारियों को मेहनत से हमारे ब्रांड के लिए काम करके सफलता हासिल करने में मदद के लिए धन्यवाद कहता हूं। सबसे जरूरी यह है कि मैं अपने फैंस को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने घर से हर हफ्ते शो देखा और हमें उनके मनोरंजन के विकल्प के तौर पर चुना। मैं पूरी दुनिया में मौजूद हमारी जनरेशन के फैंस की भी तारीफ करना चाहूंगा जिन्होंने शो को पसंद किया और कई बार हमारे स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के फॉर्म को पसंद किया।'

कई सारे फैंस ने WWE के पूर्व मालिक को धन्यवाद कहा है। विंस मैकमैहन को जरूर फैंस द्वारा मिस किया जाएगा और देखना होगा कि WWE अब पहले की तरह फैंस का मनोरंजन कर पाता है या नहीं। विंस मैकमेहन के हटने के बाद उनकी बेटी स्‍टेफनी मैकमेहन और निक खान डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई के को-सीईओ की भूमिका अदा करेंगे।