लाइव टीवी

नेशन्स कप: रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में स्विट्जरलैंड ने पुर्तगाल को शिकस्त दी

Updated Jun 13, 2022 | 13:10 IST

Nations Cup Football 2022: नेशन्स कप फुटबॉल कप में स्विट्जरलैंड ने पुर्तगाल को को मात दे दी। मैच में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो मौजूद नहीं थे जिसकी पुर्तगाली टीम को कमी खली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम
मुख्य बातें
  • नेशन्स फुटबॉल कप 2022
  • स्विट्जरलैंड की टीम ने पुर्तगाल को शिकस्त दी
  • मैच में मौजूद नहीं थे स्टार पुर्तगाली खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल को क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अनुपस्थिति में यहां स्विट्जरलैंड से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसने 2022 में अपना अजेय रिकॉर्ड और नेशन्स कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने ग्रुप में बढ़त गंवा दी।

स्विट्जरलैंड के फारवर्ड हारिस सेफेरोविच ने मैच शुरू होने के 57वें सेकंड में ही गोल दाग दिया जो उनकी टीम को जीत दिलाने के लिये पर्याप्त था।
पुर्तगाल को रोनाल्डो की कमी खली जिन्हें विश्राम दिया गया था।

पुर्तगाल की इस हार का फायदा स्पेन को मिला जिसने शीर्ष लीग के ग्रुप दो के एक अन्य मैच में चेक गणराज्य को 2-0 से हराकर पहला स्थान हासिल कर लिया। स्पेन की तरफ से कार्लोस सोलर और पाब्लो सराबिया ने गोल किये। इससे चार दौर के बाद स्पेन ने पुर्तगाल पर एक अंक की बढ़त बना दी है।

अंतिम दो दौर के मुकाबले सितंबर में खेले जाएंगे। इस बीच लीग बी में स्वीडन ने इर्लिंग हालैंड के दो गोल की मदद से नार्वे को 3-2 से हराया जबकि सर्बिया और स्लावेनिया का मैच 2-2 से बराबर छूटा।