लाइव टीवी

रेसलर द ग्रेट खली की मां का निधन, लुधियाना के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Updated Jun 21, 2021 | 10:43 IST

रेसलर द ग्रेट खली यानी दलीप सिंह की मां टांडी देवी का रविवार देर रात निधन हो गया। कुछ दिन से बीमार चल रही टांडी देवी ने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Loading ...
रेसलर द ग्रेट खली की मां का लुधियाना में निधन
मुख्य बातें
  • रेसलर द ग्रेट खली की मां का निधन
  • लुधियाना के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

लुधियाना: पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा की मां टांडी देवी का रविवार का लुधियाना के एक अस्पताल में मल्टी ऑर्गन की समस्या से जूझते हुए निधन हो गया। टांडी देवी 75 वर्ष की थीं और उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक टांडी देवी कुछ समय से बीमार चल रही थी। खली की मां को पिछले हफ्ते दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था।

नेताओं ने भी जताया शोक

खली की मां के निधन पर राजनीति से लेकर खेल जगत की कई हस्तियों ने दुख जताया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए उनके निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार आज किया जा रहा है। 

खली के नाम हैं रिकार्ड दर्ज

राणा उर्फ खली ने 2000 में पेशेवर कुश्ती में पदार्पण किया था। अपने WWE करियर की शुरुआत करने से पहले, वह पंजाब पुलिस में ए एक अधिकारी थे अपने डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर के दौरान, खली डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन भी बने। उन्होंने चार हॉलीवुड फिल्मों और दो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने के अलावा रियलटी शो बिग बॉस में भी शिरकत की थी। उन्हें 2021 वर्ग के हिस्से के रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।