लाइव टीवी

मीराबाई चानू ने पहले ओलंपिक में बढ़ाया देश का मान, अब ये अहम जिम्मेदारी संभाल हासिल किया सम्मान

Updated Jan 16, 2022 | 12:58 IST

Mirabai Chanu takes charge as ASP: वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने 49 किग्रा वर्ग में यह सफलता हासिल की थी।

Loading ...
मीराबई चानू
मुख्य बातें
  • मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर जीता था
  • उन्हें मेडल जीतने के बाद ASP बनाने की घोषणा हुई थी
  • अब चानू ने मणिपुर में एएसपी का कार्यभार संभाल लिया है

मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया था। अब चानू ने एक अहम जिम्मेदारी संभाल सम्मान हासिल किया है। दरअसल, चानू ने मणिपुर पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। उन्‍होंने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में इस कार्यभार संभाला। 

चानू ने एएसपी की जिम्मेदारी संभालने के बाद ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर इस बारे में बताया। वेटलिफ्टर ने लिखा, 'मणिपुर पुलिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में शामिल होना सम्मान की बात है। मैं मणिपुर राज्य और हमारे माननीय मुख्यमंत्री बीरेन सिंह सर को धन्यवाद देनी चाहती हूं, जिन्होंने मुझे देश और यहां के नागरिकों की सेवा करने का मौका दिया। जय हिंद।'

यह भी पढ़ें: सफलता की नई इबारत लिखने वाली मीराबाई चानू को सबसे ज्‍यादा है इस बात की खुशी, खुद किया खुलासा

बता दें कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने पिछले साल जुलाई में घोषणा की थी कि टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली चानू को राज्य पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किए जाएगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक करोड़ रुपए देने का भी ऐलान किया था। सिंह ने साध ही कहा था कि सरकार राज्य में विश्व स्तरीय भारोत्तोलन अकादमी स्थापित करेगी।

गौरतलब है कि चानू ने वेटलिफ्टिंग में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाया। वह वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की पहली वेटलिफ्टर हैं। इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।