लाइव टीवी

EXCLUSIVE: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पीवी सिंधू को दी बधाई

Updated Aug 01, 2021 | 21:03 IST

Anurag Thakur wishes PV Sindhu and PV Ramana on Times Now Navbharat: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टाइम्स नाउ नवभारत पर पीवी सिंधू और उनके पिता को बधाई दी है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • पीवी सिंधू को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
  • टाइम्स नाउ नवभारत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एक्सक्लूसिव
  • पीवी सिंधू ने जीता कांस्य पदक, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में चीन की ही बिंगजियाओ को मात देकर कांस्य पदक जीत लिया है। रविवार को खेले गए मुकाबले में सिंधू ने सीधे गेम्स में चीन की खिलाड़ी को शिकस्त दी और वो भारत की तरफ से दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधू की इस शानदार सफलता पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' (Times Now Navbharat) पर उनको बधाई दी।

'टाइम्स नाउ नवभारत' पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में रविवार को कांस्य पदक जीतने वाली पीवी सिंधू को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने शो में जुड़ने वाले पीवी सिंधू के पिता पीवी रमना को भी शुभकामनाएं दीं।

पीवी सिंधू की जीत पर नविका कुमार के कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने देश की बेटियों के सम्मान में कहा कि देश की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है। अनुराग ठाकुर भी भारतीय दल के साथ ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी के दौरान टोक्यो में मौजूद थे।