लाइव टीवी

Dizo की ये नई स्मार्टवॉच भारत में 7 जून को होगी लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Dizo Watch D
Updated Jun 01, 2022 | 11:30 IST

Dizo Watch D को भारत में 7 जून को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस वॉच में सेगमेंट का सबसे बड़ा डायल दिया जाएगा। ये स्टैंडर्ड साइज से 15 प्रतिशत तक बड़ा होगा।

Loading ...
Dizo Watch D Dizo Watch D
Photo Credit- Dizo
मुख्य बातें
  • Dizo Watch D को भारत में 7 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • ग्राहक इस स्मार्टवॉच को लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे
  • फिलहाल कीमत की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है

Dizo Watch D को भारत में 7 जून को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस वॉच में सेगमेंट का सबसे बड़ा डायल दिया जाएगा। ये स्टैंडर्ड साइज से 15 प्रतिशत तक बड़ा होगा। इसमें कर्व्ड ग्लास डिजाइन भी होगा। साथ ही इसमें कई हेल्थ बेस्ड फीचर्स भी मिलेंगे। 

Dizo Watch D को भारत में 7 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक इस स्मार्टवॉच को लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे। फिलहाल कीमत की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। उम्मीद है कि कंपनी की पुरानी वॉच की ही तरह ये भी अफोर्डेबल ही होगी। 

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और बड़ी बैटरी के साथ Vivo का अफोर्डेबल 5G फोन हुआ लॉन्च

Dizo Watch D के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टवॉच में 550 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 1.8-इंच कलर डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही यहां कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। ये स्मार्टवॉच 50 मीटर वाटर रेसिस्टेंस के साथ भी आएगी और यहां सॉफ्ट सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ एक प्रीमियम मेटल फ्रेम भी होगा। जारी टीजर के मुताबिक, Dizo Watch D में कई वॉच फेस, कई स्पोर्ट्स मोड्स और हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

हैकर ने इस बड़ी कंपनी के कर्मचारियों का चुराया डेटा, बदले में 250,000 डॉलर की मांगी फिरौती

आपको बता दें कि अप्रैल में कंपनी ने Dizo Watch S को लॉन्च किया था। इसे रेक्टेंगुलर कर्व्ड डिस्प्ले और 10 दिन की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया था। साथ ही कंपनी ने मार्च में 110 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ Dizo Watch 2 Sports को भी लॉन्च किया था।