लाइव टीवी

Google और अन्य ऐप्स को अपनी लोकेशन ट्रैक करने से ऐसे रोकें, अपनाएं ये आसान टिप्स

Updated Jun 22, 2020 | 14:07 IST

Tips To Turn off location Tracking: कई बार हम अपने लोकेशन को हाइड करना चाहते हैं इसके लिए गूगल से अपनी लोकेशन को छुपाते हैं। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

Loading ...
Google और अन्य ऐप्स को अपनी लोकेशन ट्रैक करने से ऐसे रोकें
मुख्य बातें
  • गूगल और अन्य सर्विसेज आपको हर जगह ट्रैक करती है।
  • इसके लिए गूगल से अपनी लोकेशन को छुपाएं
  • लोकेशन को ट्रैक न कर पाएं इसके लिए इन स्टेप्स को फॉल करें।

इन दिनों फोन में गूगल मैप का इस्तेमाल खूब करते हैं। मैप के इस्तेमाल करने से आप कहीं भी आसानी से जा सकते हैं। कई बार ऐसा होता है जब हम किसी ऐसे स्थान पर पहुंच जाते हैं जिसकी जानकारी हमें नहीं होती। ऐसे में लोकेशन ट्रैक कर के सही पते की जानकारी हासिल करते हैं। गूगल और अन्य सर्विसेज की मदद से आप लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। लेकिन ये ऐप्स और सर्विसेज आपको हर जगह ट्रैक करती है और इस तरह आपकी प्राइवेसी को खतरा भी हो सकता है। इन सबके अलावा इसके इस्तेमाल से बैटरी की खपत भी ज्यादा होती है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि कंपनियां आपको ट्रैक करें तो आप अपने फोन में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइज को डिसेबल कर सकते हैं।

इसके लिए गूगल से अपनी लोकेशन को छुपाएं
अगर आपका लोकेशन हिस्ट्री ऑन है तो गूगल मैप उन सभी जगहों को देखता हैं, इसके साथ ही वह यह भी जान सकता है कि आप कहां कहां गए थे। उसके आधार पर वह आपको कई ऑप्शन भी प्रदान करता है। अगर आप अपनी लोकेशन गूगल से शेयर नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना लोकेशन ऑफ करना होगा। गूगल सपोर्ट पेज के मुताबिक लोकेशन हिस्ट्री ऑफ कर देने से आपकी मूवमेंट गूगल ट्रैक नहीं कर पाएगा। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक लोकेशन हिस्ट्री ऑफ करने के बाद भी गूगल आपके लोकेशम को ट्रैक करता रहता है और यह काम वह गूगल हिस्ट्री फीचर द्वारा नहीं बल्कि अन्य किसी फीचर के द्वारा किया जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि कि आप अपने गूगल की क्षमता को सीमित करें। इसलिए अगर आप गूगल की सेवाओं का उपयोग करते हैं को अपने लोकेशन को पूरी तरह से ट्रैक होने से नहीं रोक सकते।

फॉलो करें ये स्टेप्स

  • लोकेशन ट्रैक को चेक करने के लिए सबसे पहले अपने गूगल पेज पर जाकर माय एक्टिविटी पर क्लिक करें। इसके बाद माय अकाउंट पर क्लिक करें और यहां आपको लोकेशन हिस्ट्री में सारी डिटेल नजर आएगी। ऐसे में प्राइवेसी को बरकरार रखते हुए कुछ और स्टेप उठा सकते हैं।
  • आप अपने फोन में क्या-क्या करते हैं और चाहते हैं कि गूगल आपको फॉलो करना बंद कर दें। तो इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के सेटिंग मेनू में जाएं और पता लगाएं कि गूगल आपके अकाउंट के बारे में जानकारी कहां-कहां लिस्टेड करता है। अब गूगल अकाउंट पर टैप करें फिर डेटा एंड एंड पर्सनलाइजेसन आप्शन पर जाकर एक्टिविटी कंट्रोल पर स्क्रॉल करें। अब लोकेशन हिस्ट्री को सेलेक्ट करके उसे ऑफ कर दें।
  • इसके बाद अपनी वेब और ऐप एक्टिविटी को डिसेबल करने के लिए https://myactivity.google.com/myactivity लिंक पर जाना होगा। अब साइड बार पर एक्टिविटी कंट्रोल ऑप्शन को सेलेक्ट करें, जिसके बाद आपको ऐप एक्टिविटी दिखाई देने वाला पहला ऑप्शन होगा। अब इसे डिसेबल करने के लिए वहां दिए गए टॉगल बटन पर क्लिक करें।
  • आपको बता दें कि गूगल पूरी तरह से आपके लोकेशन को ट्रैक न कर पाएं ऐसा मुमकिन नहीं है। खासकर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए। लेकिन ऊपर बताए गए इन दो सेटिंग्स को डिसेबल करने से गूगल आपके अधिकांश जगहों को ट्रैक नहीं कर पाएगा। आपको बता दें कि अधिकांश वाई-फाई नेटवर्क में लोकेशन मार्कर पहले से होते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके लोकेशन को ट्रैक न किया जाए इसके लिए कोशिश करें वाई-फाई के बजाय सेलुलर डेटा का इस्तेमाल करें। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।