लाइव टीवी

टिक टॉक पर भारत सरकार, लोगों को संदेश आधिकारिक देने के लिए ले रही है सहारा   

Updated Jun 07, 2020 | 16:21 IST

MyGovIndia के पास भी टिकटॉक अकाउंट है जिसका उपयोग वो आधिकारिक सूचनाओं की घोषणा करने के लिए करते हैं। आइए जाने कैसे फॉलो करें सही अकाउंट। 

Loading ...
MyGovIndia Tic Tok
मुख्य बातें
  • भारत सरकार लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए ले रही है टिक टॉक का सहारा
  • MyGovIndia अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं लगभग 9 लाख लोग
  • अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही वेरीफाइड है ये अकाउंट

नई दिल्ली: हाल के दिनों में भारत में हुई उठापटक के बाद भी टिकटॉक ऐप्प की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। यह अभी भी सबसे लोकप्रिय मोबाइल एप्प में एक बना हुआ है। ये एप्प गूगल प्ले और एप्पल एप स्टोर में उपलब्ध है। देश की की कई नामी कंपनियों ने लोगों के बीच सोशल मीडिया पर लोगों के बीच पकड़ बनाने के लिए टिक-टॉक पर अकाउंट बनाए हैं और बना रही हैं। 

ऐसे में भारत सरकार भी अपने संदेश लोगों के बीच सोशल मीडिया के जरिए पहुंचाने में पीछे नहीं है। भारत सरकार ने टिक-टॉक पर भी अपना अकाउंट बनाया है। Mygovindia इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों के बीच छोटे वीडियो वीडियो संदेश साझा कर रही है। इससे सरकार को देश के करोड़ों लोगों तक अपना संदेश वीडियो संदेश के जरिए पहुंचाने में मदद मिल रही है और लोगों के बीच सरकार की नीतियों और योजनाओं के बीच जागरुकता भी फैल रही है। 

Mygovindia अकाउंट पर लगभग नौ लाख फॉलोवर भी जुट गए हैं। हालांकि लोग इस बात को लेकर अभी भी कन्फ्यूज हैं कि कौन सा अकाउंट आधिकारिक है और कौन सा फेक। आइए भारत सरकार के आधिकार टिक-टॉक अकाउंट पर नजर डालते हैं जिससे कि सही और गलत अकाउंट की आसानी से पहचान हो सके। 

अन्य सोशल मीडिया साइट्स की तरह इसमें भी आधिकारिक अकाउंट की पुष्टि ब्लू टिक के जरिए होती है। भारत सरकार के टिक-टॉक हैंडल को भी ब्लू टिक मिला हुआ है। इस अकाउंट को फॉलो करके आप भारत सरकार के दिशा निर्देश और संदेश हासिल कर सकते हैं।