लाइव टीवी

Oppo की नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी से 4500mAh की बैटरी महज 9 मिनट में होगी फुल चार्ज

Updated Mar 01, 2022 | 13:46 IST

बार्सिलोना में टेक की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) शुरू हो चुका है। इस बार MWC 2022 में फास्ट चार्जिंग सबसे बड़ा ट्रेंड है। कंपनियां नए-नए माइलस्टोर टच कर रही हैं। सोमवार को Realme और Oppo ने 150W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश किया।

Loading ...
Photo Credit- Oppo
मुख्य बातें
  • Oppo ने MWC के दौरान 240W SuperVOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी की घोषणा की
  • ये टेक्नोलॉजी 4,500mAh की बैटरी को केवल 9 मिनट में ही चार्ज कर सकती है
  • कंपनी ने ये नहीं बताया कि 240W चार्जिंग टेक्नोलॉजी कमर्शियल तौर पर कब उपलब्ध होगा

बार्सिलोना में टेक की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) शुरू हो चुका है। इस बार MWC 2022 में फास्ट चार्जिंग सबसे बड़ा ट्रेंड है। कंपनियां नए-नए माइलस्टोर टच कर रही हैं। सोमवार को Realme और Oppo ने 150W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश किया। लेकिन, इतना ही नहीं Oppo इससे बेहतर फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन पर काम कर रहा है। 

Oppo ने MWC के दौरान 240W SuperVOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी की घोषणा की। ये टेक्नोलॉजी 4,500mAh की बैटरी को केवल 9 मिनट में ही चार्ज कर सकती है। साथ ही कंपनी का ये भी दावा है किया है कि इस टेक्नोलॉजी से साढ़े तीन मिनट में डिवाइस को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी ने ये नहीं बताया कि 240W चार्जिंग टेक्नोलॉजी कमर्शियल तौर पर कब उपलब्ध होगा। साथ ही कंपनी ने बैटरी हेल्थ डिग्रेडेशन को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। 

हो जाएं शॉपिंग के लिए रेडी! Flipkart की धमाकेदार सेल 4 मार्च से होने वाली है शुरू

Realme के 150W चार्जिंग सॉल्यूशन के लिए दावा किया गया है कि ये 1000 चार्जिंग साइकिल्स (करीब चार साल) के बाद भी 80 प्रतिशत बैटरी कैपेसिटी मेनटेन करेगा। इसी तरह Oppo का 150W सॉल्यूशन ऐसा ही बैटरी हेल्थ 1600 चार्ज साइकल्स के बाद भी मेनटेन करेगा। हालांकि, 240W फ्लैश चार्ज टेक में बैटरी हेल्थ गिरने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि 240W SuperVOOC Flash Charge को 2023 तक बाजार में उतारा जा सकता है। 

Poco का सबसे हल्का फोन हुआ भारत में लॉन्च, कीमत 15 हजार से कम

इन सबके अलावा आपको बता दें OnePlus और Oppo ने पिछले साल 2022 के OnePlus फोन्स के लिए नए 'Unified OS' को पेश करने के लिए साझेदारी की घोषणा की थी। हालांकि, अब OnePlus इससे खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि ग्लोबल डिवाइसेज में OxygenOS मिलना जारी रहेगा।