लाइव टीवी

UPI 123Pay: फीचर फोन यूजर्स से लिए पेश हुआ नया पेमेंट मोड, जानें कैसे करता है ये काम?

Updated Mar 09, 2022 | 18:19 IST

UPI ने भारत में पेमेंट के तरीके को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। आजकल लोग डिजिटल पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं। ज्यादा डिजिटल पेमेंट होने की वजह से लोगों ने आजकल कार्ड या फिजिकल करेंसी का इस्तेमाल भी कम कर दिया है। मंगलवार को RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने फीचर फोन्स के लिए नए डिजिटल पेमेंट मोड UPI 123Pay को लॉन्च किया है।

Loading ...
Photo Credit- iStock
मुख्य बातें
  • नए पेमेंट मोड के लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी
  • UPI 123Pay में हिंदी और इंग्लिश के ऑप्शन मिलेंगे
  • UPI 123Pay के जरिए पेमेंट्स किए जा सकते हैं

UPI ने भारत में पेमेंट के तरीके को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। आजकल लोग डिजिटल पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं। ज्यादा डिजिटल पेमेंट होने की वजह से लोगों ने आजकल कार्ड या फिजिकल करेंसी का इस्तेमाल भी कम कर दिया है। मंगलवार को RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने फीचर फोन्स के लिए नए डिजिटल पेमेंट मोड UPI 123Pay को लॉन्च किया है। अब तक UPI सिस्टम इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्टफोन्स तक ही सीमित था। 

भारत में 180 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स हैं। इनमें से 78 करोड़ लोग स्मार्टफोन यूज करते हैं। बाकी के यूजर्स फीचर फोन वाले हैं। ऐसे में फीचर फोन यूजर्स की बड़ी संख्या को ध्यान में रखकर RBI ने आखिरकार UPI 123Pay को पेश किया है। आइए जानते हैं ये कैसे काम करता है। 

Apple का सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

फीचर फोन के लिए UPI 123Pay कैसे करता है काम? 

UPI 123Pay के जरिए फीचर फोन यूजर्स UPI ट्रांजैक्शन्स कर सकेंगे। स्कैन एंड पे के ऑप्शन के अलावा UPI के सभी फीचर्स स्मार्टफोन की तरह फीचर फोन्स में भी मिलेंगे। खास बात ये है कि नए पेमेंट मोड के लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी। यूजर्स को UPI 123Pay फैसिलिटी का इस्तेमाल करने के लिए अपने बैंक अकाउंट को फीचर फोन्स के साथ लिंक करना होगा। 

यहां यूजर्स को पेमेंट के लिए पर्सन टू पर्सन और पर्सन टू मर्चेंट जैसे ऑप्शन मिलेंगे। UPI 123Pay में हिंदी और इंग्लिश के ऑप्शन मिलेंगे। UPI 123Pay के जरिए पेमेंट के लिए टोटल चार तरीके दिए गए हैं। ये तरीके- IVR, ऐप फंक्शन्स, मिस्ड कॉल बेस्ड पेमेंट्स और प्रॉक्सिमिटी साउंड बेस्ड पेमेंट्स हैं। 

IVR के जरिए UPI ट्रांजैक्शन्स करने के लिए यूजर्स को NPCI द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल करना होगा। ऐप के जरिए पेमेंट करने के लिए यूजर्स को UPI फीचर्स का इस्तेमाल करना होगा। इसी तरह मिस्ड कॉल के जरिए पेमेंट करने के लिए यूजर्स को मिस्ड कॉल देना होगा और पेमेंट के लिए कॉल बैक मिलेगा। वहीं, साउंड-बेस्ड पेमेंट्स में दूसरे फोन्स में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स के लिए साउंड वेव्स का इस्तेमाल होगा। 

रूस-यूक्रेन युद्ध से एप्पल को हर दिन हो सकता है 1.14 अरब डॉलर का नुकसान

UPI 123Pay के जरिए पेमेंट्स किए जा सकते हैं और व्हीकल्स के लिए FAST Tags को रिचार्ज किया जा सकता है। साथ ही यूजर्स इसके जरिए अकाउंट बैलेंस को चेक भी कर सकते हैं और UPI पिन को चेंज भी कर सकते हैं। 

बिना इंटरनेट ऐसे करें पेमेंट: 

UPI 123Pay के जरिए पेमेंट करने का सबसे आसान तरीका IVR है। 

- इसके लिए सबसे पहले आपको 08045163666 पर कॉल करना होगा। 

- इसके बाद लैंग्वेज सेलेक्ट करना होगा। 

- पैसे ट्रांसफर करने के लिए 1 Key टैप करना होगा। 

- इसके बाद बैंक का नाम कहकर UPI से पेयर्ड बैंक को सेलेक्ट करना होगा। 

- इसके बाद डिटेल्स को कंफर्म करने के लिए 1 Key पर टैप करना होगा। 

- इसके बाद अपने मोबाइल नंबर के जरिए पैसे भेजने के लिए फिर 1 Key पर टैप करना होगा। 

- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर डालना होगा और डिटेल्स को कंफर्म करना होगा। 

- इसके बाद आपको अमाउंट डालना होगा।

- फिर UPI पिन डालकर मनी ट्रांसफर को ऑथोराइज करना होगा।