लाइव टीवी

OMG: महज इन दो चीजों को खाकर 34 साल से जिंदा है ये महिला, सब्जियों को देखते ही हाथ-पैर पड़ जाते ठंडे!

Updated Oct 12, 2021 | 15:52 IST

नॉर्थ यॉर्कशायर की रहने वाली 34 साल की इस महिला का नाम शार्लेट व्हिटल है। जो फूड फोबिया की शिकार हैं। शार्लेट का कहना है कि जब भी वह सुपरमार्केट जाती हैं तो सब्जी वाले काउंटर से काफी दूर रहती हैं। क्योंकि, उन्हें सब्जियों से काफी डर लगता है।

Loading ...
फूड फोबिया की शिकार है ये महिला...
मुख्य बातें
  • केवल चिकन नगेट्स और राइस केक खाकर जिंदा है ये महिला
  • फूट फोबिया की शिकार हैं शार्लेट व्हिटल
  • सब्जियों को देखते ही छूट जाते हैं पसीने

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। इंसान हो, जानवर हो या फिर कोई स्थान आपको कुछ ना कुछ ऐसा देखने और सुनने को मिल जाएगा जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब भला सोचिए, अगर कहा जाए आपने आज तक ऐसा किसी इंसान देखा है या उसके बारे में सुना है जिसे सब्जियों को देखकर पसीने छूट जाते हों? यकीन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो केवल चिकन नगेट्स और राइस केक खाकर पिछले 34 साल से जिंदा है।

नॉर्थ यॉर्कशायर की रहने वाली 34 साल की इस महिला का नाम शार्लेट व्हिटल है। जो फूड फोबिया की शिकार हैं। शार्लेट का कहना है कि जब भी वह सुपरमार्केट जाती हैं तो सब्जी वाले काउंटर से काफी दूर रहती हैं। क्योंकि, उन्हें सब्जियों से काफी डर लगता है। उन्होंने बताया कि एक बार जब उन्होंने ब्रोकली की झलक देखी थी तो हथेलियों से पसीने आने लगे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सब्जियां नहीं खा पाती हैं। इतना ही नहीं मिल्‍कशेक जैसी गाढ़ी चीजों से भी उन्हें डर लगता है। सॉस से भी उन्हें डर लगता है।  खाने से भी डरने लगी.  खाने की टेबल पर ये चीजें देखते ही मैं वहां से दूर हट जाती हूं या उल्‍टी कर देती हूं. स्‍कूल के दिनों में जब उन्‍हें स्‍कूल में भोजन दिया जाता था तो वे रोने लगती थीं।' 

एक टाइम खाना खाती है शार्लेट

शार्लेट ने बताया कि 18 साल की उम्र में जब उन्‍हें नौकरी के कारण घर से दूर रहना पड़ा तो स्थिति और बिगड़ गई। वहां मिलने वाला खाना वह नहीं खा पाती थी। लिहाजा, उन्होंने खुद खाना बनाना शुरू किया। हालत ये है कि वह ना तो रेस्टोरेंट जा पाती है और ना ही कोई पार्टी-फंक्शन में जाती हैं। इसके लिए कई बार लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं। फूड फोबिया के कारण वह 10 साल से सिंगल भी हैं। शार्लेंट का कहना है कि जिंदा रहने के लिए केवल एक बार वह शाम में चिकन नगेट्स या फिर राइस केक खाती है। उन्हें भूख भी कम लगती है। फिलहाल, इसे बदलने के लिए वह कोशिश कर रही हैं। उसे उम्मीद है कि आने वाले समय में कुछ सुधार हो और एक सामान्य जीवन जी सके।