लाइव टीवी

96 साल की दादी ने किया ऐसा डांस, देखकर शादी में आई लड़कियां भी शरमा गईं; VIDEO

Updated Sep 25, 2022 | 06:00 IST

Dadi Dance Video: एक 96 साल की दादी अपने डांस से लोगों का मन मोह रही हैं। दादी का डांस वीडियो देखकर हर कोई अपना दिल हार रहा है। दादी का डांस ऐसा है कि वहां मौजूद युवा लड़कियां भी उनकी दीवानी हो गई हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दादी का डांस
मुख्य बातें
  • 96 साल की दादी ने किया बहुत ही जबरदस्त डांस
  • दादी का डांस देखकर हैरान रह गए लोग
  • लड़कियां भी नहीं ले पाईं दादी का टक्कर

Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने डांस के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें डांस करने वाले को देखकर कतई मजा आ जाता है। शादियों में सबसे ज्यादा डांस वीडियो दूल्हा और दुल्हन के पसंद किए जाते हैं। हालांकि, दूल्हा-दुल्हन के अलावा भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने डांस से शादी में आए लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो एक 96 साल की दादी से जुड़ा हुआ है, जो अपने डांस से लोगों का मन मोह रही हैं। दादी का डांस वीडियो देखकर हर कोई अपना दिल हार रहा है। दादी का डांस ऐसा है कि वहां मौजूद युवा लड़कियां भी उनकी दीवानी हो गई हैं। वीडियो ने इंटरनेट पर हर तरफ तहलका मचाया हुआ है। वहीं, इस वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए हैं। लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि 96 साल की उम्र में दादी इतना जबरदस्त डांंस कर सकती हैं। देखें वीडियो- 

दादी का जबरदस्त डांस वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि 96 साल की दादी बहुत ही जबरदस्त तरीके से डांस कर रही हैं। इस उम्र में दादी का ऐसा डांस  देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है। आप देख सकते हैं कि दादी के साथ कई लड़के और लड़कियां भी डांस कर रहे हैं, लेकिन दादी के सामने उनका डांस फीका लग रहा है। दादी ने इस उम्र में भी अपने डांस से गर्दा मचा दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग जमकर दादी की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि दादी मां का नाम Shirley Goodman है। वह इस उम्र में भी अपनी जिंदगी को पूरे पॉजिटिव तरीके से जीती नजर आ रही हैं। उनके डांस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखकर लोगों को पॉजिटिविटी मिल रही है। वहीं ज्यादातर लोग वीडियो पर कमेंट करके दादी की तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं। दादी के इस डांस वीडियो को @Gabriele_Corno नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।