लाइव टीवी

डेटिंग ऐप से शुरू हुई बात और फिर होटल में मिलने पहुंचे कपल, सुबह नींद खुली तो लड़के के उड़ गए होश

Updated Sep 25, 2022 | 07:58 IST

Ajab Gajab News: डेटिंग ऐप से पहले प्यार फिर मुलाकात ने इस युवक को बहुत बड़ी मुसीबत में डाल दिया। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि किसी पर भी भरोसा करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। 

Loading ...
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुख्य बातें
  • ऑनलाइन चैटिंग के बाद पहली बार होटल में मिले कपल
  • डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से हुई थी दोस्ती
  • 20 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगा गई लड़की

Ajab Gajab News: आजकल ऑनलाइन डेटिंग ऐप खूब चल रहे हैं। इसके जरिए लोग अपना पार्टनर ढूंढते हैं। कई लोगों को इसमें सफलता भी मिलती है और उन्हें उनका सच्चा पार्टनर मिल जाता है। जबकि अमेरिका के एक युवक को ऑनलाइन डेटिंग ऐप के सहारे लड़की को डेट करना महंगा पड़ गया। डेटिंग ऐप से पहले प्यार फिर मुलाकात ने इस युवक को बहुत बड़ी मुसीबत में डाल दिया। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि किसी पर भी भरोसा करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। 

दूसरी तरफ अमेरिका के लास वेगास में रहने वाले एक लड़के की दोस्ती डेटिंग ऐप (Online Dating App) के जरिए एक लड़की से हो गई। दोनों लगातार ऑनलाइन चैटिंग करते और घंटों एक-दूसरे से बात करते रहते। बातों के सिलसिले के बाद दोनों ने मिलने की बात की और फिर पहली बार एक-दूसरे से मिलने एक लग्जरी होटल पहुंच गए। दोनों ने सबसे पहले यहां डिनर किया और फिर होटल के रूम में जाकर साथ में रहे। 

लड़की ने लगाया 20 लाख का चूना

होटल के रूम में दोनों ने पूरी रात गुजारी। इसके बाद दोनों सो गए। अगली सुबह जब लड़के की नींद खुली, तो वह हक्का-बक्का रह गया। लड़के ने देखा कि उसकी रोलेक्स वॉच और 3 लाख से भी ज्यादा रुपये गायब हैं। लड़की भी कहीं नजर नहीं आ रही थी। जब लड़के ने उसे फोन किया तो उसका फोन भी बंद आ रहा था। अब तक लड़का समझ चुका था कि लड़की उसके साथ फ्रॉड कर चुकी है और उसे भारी-भरकम चूना लगाकर फरार हो चुकी है। 

इसके बाद लड़के ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लड़के ने बताया कि लड़की ने उसको 20 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला और उसे हिरासत में ले लिया। लड़की पर पहले से ही इस तरह के 8 और मामले दर्ज हैं।