लाइव टीवी

Viral Video: महिलाओं की शिक्षा पर अफगानी लड़की ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Updated Sep 24, 2021 | 16:12 IST

Afghan Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अफगान लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं की शिक्षा पर बात कर रही है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
अफगान लड़की का जबरदस्त भाषण...
मुख्य बातें
  • महिलाओं की शिक्षा पर अफगानी लड़की का जबरदस्त भाषण
  • अफगान पत्रकार बिलाल सरवरी ने शेयर किया वीडियो
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Afghan Girl Viral Video: अफगानिस्तान पर जब से तालिबान का कब्जा हुआ, तब से सबसे ज्यादा चिंता महिलाओं के अधिकारों को लेकर हो रही है। तालिबान सरकार ने हाल ही में एक बयान जारी कर अधिकारियों से मदरसों, निजी और सार्वजनिक स्कूलों और देश के अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए कहा था। हालांकि, लड़कियों के लिए स्कूलों के दरवाजे अभी भी बंद हैं। बयान में कहा गया है, 'सभी शिक्षकों और पुरुष छात्रों को स्कूल जाना चाहिए।' हालांकि, छात्रों की कई तस्वीरें और वीडियो जिनमें लड़के और लड़कियां, छात्राओं को पढ़ने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसी कड़ी में एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं की शिक्षा को लेकर वह बड़ी बेबाकी से बात कर रही है।

वीडियो को अफगान पत्रकार बिलाल सरवरी (  Bilal Sarwary ) ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं स्कूल जाना चाहती हूं। अफगान लड़की की ओर से शक्तिशाली संदेश।' वायरल वीडियो में लड़की कहती है, ' "यह हमारे देश के विकास के लिए कुछ करने का अवसर है। अल्लाह ने यह अवसर दिया है और महिलाओं को समान अधिकार है ... तो, तालिबान कौन है जो यह अवसर और अधिकार हमसे लेता है? वह आगे कहती है, 'आज की लड़कियां कल की मां हैं। अगर उनके पास शिक्षा नहीं है, तो वे अपने बच्चों को शिष्टाचार कैसे सिखाएंगी? मैं नई पीढ़ी से हूं। मैं सिर्फ खाने, सोने और घर पर रहने के लिए पैदा नहीं हुई हूं। मैं चाहती हूं स्कूल जाऊं। मैं अपने देश के विकास के लिए कुछ करना चाहती हूं।'

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

लड़की ने आगे कहा कि क्या आप सोच सकते हैं कि बिना शिक्षा के हमारा देश कैसे विकसित होगा? अगर मुझे शिक्षा नहीं मिलती है, अगर अफगानिस्तान में किसी लड़की को शिक्षा नहीं मिलती है, तो हमारी अगली पीढ़ी कैसे संस्कारी होगी? अगर हमारे पास शिक्षा नहीं है, तो इस दुनिया में हमारा कोई मूल्य नहीं होगा। आलम ये है कि लड़का का ये संदेश सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को अब तक तकरीबन 70 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, करीब दो हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इसके अलावा काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर रिएक्शन भी दिए हैं।