लाइव टीवी

Akshara Singh MMS: अक्षरा सिंह के MMS वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, रोते हुए एक्ट्रेस ने कही ये बात

Updated Sep 16, 2022 | 11:05 IST

Akshara Singh Viral MMS: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का MMS वीडियो लीक हो गया है, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है।

Loading ...
सुर्खियों में अक्षरा सिंह
मुख्य बातें
  • अंजली अरोड़ा के बाद अब अक्षरा सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल
  • अक्षरा सिंह का MMS वीडियो लीक होने का दावा किया जा रहा
  • सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा फेक वीडियो

Akshara Singh Viral MMS: सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गरमाया रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा के MMS वीडियो को लेकर काफी बवाल मचा था। लोगों ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म उन्हें जमकर ट्रोल किया था। वहीं, अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर बवाल मच गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उनका MMS वीडियो लीक हुआ है। इतना ही नहीं इसके बाद उनका एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रही हैं। कुछ ही समय में अक्षरा सिंह के MMS वीडियो को लेकर हर तरफ चर्चा होने लगी। लेकिन, इन वीडियोज की सच्चाई कुछ और ही है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोसल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि उनका प्राइवेट लीक हुआ है। इस MMS वीडियो पर कई खबरें भी सामने आ चुकी हैं। MMS वीडियो के बाद उनका एक और वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन, आपको बता दें कि दोनों वीडियो पूरी तरह गलत है। एक्ट्रेस का रोने वाला वीडियो करीब दो साल पुराना है, जिसे MMS वीडियो से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। वहीं, अक्षरा सिंह का कोई भी MMS वीडियो लीक नहीं हुआ है। जहां भी ये खबर चल रही है और जो भी लिंक शेयर किया जा रहा है वो पूरी तरह से फेक है। लिहाजा, इस खबर पर आप विश्वास ना करें।  

ये भी पढ़ें -  VIDEO: पति को पीछे बैठाकर अम्मा ने धांसू अंदाज में चलाई बाइक, स्वैग पर फिदा हुए लोग

सोशल मीडिया पर Buzz

अक्षरा सिंह का रोने वाला वीडियो दो साल पुराना है। जिसमें उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री पर कई सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कई नामी लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए थे। लेकिन, कुछ लोग उस वीडियो को MMS वीडियो से जोड़कर उसे सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं। आलम ये है कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिये के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त बज है और कई यूजर्स इस पर चटकारे भी ले रहे हैं।