लाइव टीवी

इस एक Video से बदल गई महिला की किस्मत, मिली 27 लाख रुपए की चमचमाती AUDI कार

Updated Dec 24, 2021 | 17:03 IST

चार्लेन रुबुश नाम की महिला ने हाल में अमेरिका में व्हील ऑफ फॉर्च्यून गेम शो में हिस्सा लिया था। गेम के दौरान चार्लेन पहेली का सही जवाब देने के बाद भी ऑडी कार जीतने से चूक गई थी। चार्लेन को महज 12 लाख रुपए से संतोष करना पड़ा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
एक वीडियो के कारण महिला को मिल गई ऑडी कार
मुख्य बातें
  • एक वीडियो के कारण महिला की बदल गई किस्मत
  • महिला को मिली 27 लाख रुपए की चमचमाती ऑडी कार
  • बेहद दिलचस्प है ये मामला

इस दुनिया में कब, किसकी किस्मत कहां बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार लोग मिनटों में 'फर्श से अर्श' पर पहुंच जाते हैं। तो कई बार 'राजा से रंक' बन जाते हैं। लेकिन, एक वीडियो के कारण महिला की किस्मत इस तरह बदल जाएगी इसकी कल्पना से उसने कभी नहीं की होगी। किस्मत इस तरह चमकी कि उसे चमचमाती 27 लाख रुपए की ऑडी कार मिल गई। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, चार्लेन रुबुश नाम की महिला ने हाल में अमेरिका में व्हील ऑफ फॉर्च्यून गेम शो में हिस्सा लिया था। गेम के दौरान चार्लेन पहेली का सही जवाब देने के बाद भी ऑडी कार जीतने से चूक गई थी। चार्लेन को महज 12 लाख रुपए से संतोष करना पड़ा था। इस बात का उन्हें काफी अफसोस हुआ, लेकिन एक वीडियो वायरल होने से उन्हें 27 लाख रुपए की ऑडी कार मिल गई। दरअसल, चार्लेन ने सवाल का जवाब सही दिया था। लेकिन, तकनीकी खराबी के कारण उन्हें 12 लाख रुपए ही मिल सके। 

एक वीडियो ने बदल दी किस्मत

इधर, चार्लेन के तकनीकी खराबी के कारण हारने के क्षण की एक क्लिप ट्विटर पर वायरल हो गई। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि ऑडी कंपनी वालों तक भी पहुंच गया। सच्चाई जानने के बाद कंपनी वालों ने चार्लेन को ऑडी कार देने का फैसला किया और उन्हें वहीं कार यानी  Audi Q3 मिलेगा जो इनाम में मिलना था। अब लोग महिला और कंपनी दोनों की तारीफ कर रहे हैं। तो इस तरह एक वीडियो से महिला की किस्मत बदल गई।