लाइव टीवी

Ajab Gajab: हाथ में अपनी 'मौत' को लेकर घूम रही थी महिला, सच्चाई खुलते ही पैरों तले खिसक गई जमीन

Updated Feb 23, 2022 | 15:01 IST

Shocking News: ऑस्ट्रेलिया की एक महिला बड़े मजे से एक जीव के साथ खेल रही थी। लेकिन, जब लोगों ने महिला का वीडियो देखा और सच्चाई बताई तो उसके रोंगटे खड़े हो गए।

Loading ...
'मौत' से खेल रही थी महिला, (Photo- टिकटॉक)
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलिया से चौंकाने वाला मामला सामने आया
  • बिना समझे एक महिला 'मौत' से खेल रही थी
  • सच्चाई जानने के बाद महिला के होश उड़ गए

Ajab Gajab News: कई बार जिन अनजान चीजों को हम सामान्य समझते हैं, उन्हें अपने साथ रखते हैं, उनके साथ मस्ती करते हैं। लेकिन जब उसकी सच्चाई सामने आती है, तो हम दंग रह जाते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है ऑस्ट्रेलिया से, जहां एक महिला ने टिकटॉक पर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। क्योंकि, जिस चीज को लेकर वह मजे से घूम रही थी, वो 'मौत' का सामान था। महिला को जब सच्चाई के बारे में जानकरी मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

'Katapillah' नाम की महिला ने टिकटॉक पर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हाथ में एक समुद्री जीव को लेकर घूम रही थी। महिला ने उस जीव को पानी से बाहर निकाला था। जीव का रंग चटक नारंगी और नीले रंग का है। जीव बड़े आराम से महिला की हथेली पर घूम रहा था। महिला को बिल्कुल ही समझ में नहीं आया वो 'मौत' को लेकर हाथों में घूम रही है। जब लोगों ने उस वीडियो को देखा तो दंग रह गए। क्योंकि, वो जीव ऐसा ऑक्टोपस था, जिसके काटने से तुरंत महिला की मौत हो सकती थी। डेली स्टार के अनुसार, जब महिला को असलियत पता चला तो वो सदमे में आ गई। 

ये भी पढ़ें -  चुनाव ड्यूटी करतीं  Yellow Sari वाली रीना द्विवेदी मैडम तो याद हैं, इस बार बदला है अंदाज, देखें तस्वीरें

सच्चाई जान चौंक गए लोग

कई लोगों ने उस जीव को तुरंत पहचा लिया। कुछ लोगों ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि जिंदा हैं। वरना इसके काटने से लोगों की तुरंत मौत हो जाती है। कई लोगों का कहना है कि ऑक्टोपस की इस जहरीली प्रजाति को बिल्कुल ही नहीं छूना चाहिए। क्योंकि, यह काफी खतरनाक होता है। कुछ लोगों का कहना है कि यह ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस है। दिखने में यह काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन जानलेवा है। कहा यहां तक जा रहा है कि यह सायनाइड से दस हजार गुना ज्यादा जहरीला होता है। इसके अंदर इतना जहर होता है कि महज कुछ ही मिनटों में 26 लोगों की मौत हो सकती है। सच्चाई जानन के बाद महिला काफी घबरा गई और उसे अब अहसास हुआ कि किस तरह वो 'मौत' को हाथ में लेकर घूम रही थी।