लाइव टीवी

PHOTOS: बया चिड़ियों की नायाब कारीगरी, एक ही पेड़ पर बना डाले दो दर्जन से अधिक घोंसले

Updated Jun 06, 2020 | 18:57 IST

Baya weaver birds hanging nests: बया चिड़िया बेहद आकर्षक घोसला बनाती है। बया के बनाए घोंसले देखकर हर कोई उनके कौशल का मरीद हो जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
लटकते हुए घोंसले।
मुख्य बातें
  • बया चिड़िया झुंड में रहने के लिए जानी जाती है
  • खास अंदाज में घोंसला बुनना बया का अनोखा कौशल है
  • बया का आकार काफी हद तक गौरैया की तरह होता है

नई दिल्ली: बया चीड़िया का खूबसूरत घोंसले बनने का हुनर किसे से छिपा नहीं है। बया तिनका-तिनका चुनकर ऐसा आकर्षक घोसला बनाती है कि देखने वाला देखता ही रह जाए। बया की नायाब कारीगरी की चंद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बया चीड़ियाओं ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक पेड़ पर 2 दर्जन से अधिक लटकते हुए दिलकश घोंसले बना डाले हैं। इन घोंसलों ने स्थानीय लोगों के अपने दीवान बना लिया है। बता दें कि बया अपना घोंसला दो फीट तक लंबा हो बना सकती हैं। यह घोसला दो हिस्सों में बंटा होता है। एक प्रवेश द्वार और दूसरा अंडे देने का कक्ष या आवास के रूप में। 

बया चिड़ियों की चहचहाट सुनकर रोज उठने वाले स्थानीय जगन्नाथ खड़का ने एएनआई को बताया, 'इन पक्षियों ने अपनी चहचहाट से काठमांडू को खुशगवार बना दिया है, जो कोरोनो वायरस लॉकडाउन के कारण शांत है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है। हम सुबह उठते हैं और उन्हें देखने के लिए यहां आते हैं। वे अपने काम में व्यस्त होती हैं और कभी-कभी हम ऐसा महसूस होता है कि वे अपने घोंसले पर झूला झूलकर खेल खेल रही हैं। यह मंजर मुझे बहुत खुशी देता है।' खड़का ने कहा, 'वे लगातार यहां से वहां उड़ती रहती है। उनकी गतिविधियां हमारे दिमाग को शांत करती हैं और वातावरण को अधिक सुखद बनाती हैं।'

हर मौसम में अनुकूल इस घोसले को नर पक्षी बनाता है और बीच-बीच में घोसले का मादा पक्षी निरीक्षण करती है। अगर मादा को घोंसला पसंद नहीं आता तो नर को दूसरे आशियाने का निर्माण करना पड़ता है। मानसून के मौसम की शुरुआत बया चिड़ियों के लिए मिलन का समय होता है। यह चिड़िया भारतीय उप-महाद्वीप में पाए जाती है। बया का आकार गौरैया की तरह ही होता है। बस इसका रंग पीला होता है। बया पक्षी समूह में रहना पसंद करती है और काफी शोरगुल करती है।