लाइव टीवी

Viral Video: जब साइकिल सवार के पीछे पड़ गया भालू, फिर देखें क्या हुआ अंजाम?

Updated Sep 02, 2021 | 17:17 IST

Bear Viral Video: एक लड़़का साइकिल चलाने के लिए जंगल में पहुंच गया। लेकिन, अचानक उस लड़के के पीछे एक भालू पड़ गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जब भालू पड़ गया लड़के के पीछे...
मुख्य बातें
  • जंगल में साइकिल चला रहा था लड़का
  • अचानक लड़के के पीछे पड़ गया भालू
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें साइकिलिंग का शौक होता है। इसके लिए लोग दूर-दूर तक चले जाते हैं। कभी लोग पहाड़ों पर साइकिलिंग करने के लिए पहुंच जाते हैं, तो कभी जगलों में। इतना ही नहीं कई बार तो लोग जान भी जोखिम में डाल देते हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो बेहद चौंकाने वाले हैं। वहीं, कई बार लोगों के साथ ऐसी घटना घट जाती है जिसे देखकर हंसी भी आती है तो कभी हैरानी भी होती है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहा है। जिसमें एक साइकिल चलाने वाले लड़के के पीछे भालू पड़ गया। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ इस वीडियो को देखकर दंग भी हैं, क्योंकि खतरा भी हो सकता था। 

कई लोग शौक को पूरा करने के लिए ऐसा-ऐसा काम करते हैं, जिससे देखकर दूसरों को हैरानी होती है। अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक लड़के को साइकिल चलाने का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह जंगल में पहुंच गया। लड़के को इस बात का बिल्कुल ही खौफ नहीं था कि जंगल में उसका सामना खतरनाक जानवरों से भी हो सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह मजे से लड़का जंगल में साइकिल चला रहा है। लेकिन, जैसे ही वह आगे बढ़ता है उसका सामना खतरनाक भालू से होता है। भालू को देखते ही लड़का दुम दबाकर पीछे भागने लगता है। जैसे ही भालू उसके नजदीक आता है, वह साइकिल को अपने हाथ में उठा लेता और उसे भगाने और डराने की कोशिश करता है। आखिर में अंजाम क्या होता है वीडियो में देखें...

बेहद खतरनाक है वीडियो...

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। सोच रहे होंगे अजीबोगरीब शौक के चक्कार में जान भी जा सकती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को 'ViralHog'ने शेयर किया है। वाइल्ड लवर्स को यह वीडियो जहां काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर दंग हैं। इस वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।