लाइव टीवी

मेकअप से लड़की का इतना कमाल का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, लोग बोले- 'जज्बात ही बदल गए'

Updated Jun 28, 2022 | 19:46 IST

Girl Transformation By Makeup: हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर तो आपकी हैरानी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। इस वीडियो में लड़की का मेकअप से ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन होता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन ही नहीं हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मेकअप से हुआ ट्रांसफॉर्मेशन
मुख्य बातें
  • मेकअप से कमाल का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन
  • लड़की को पहचान ही नहीं पा रहे लोग
  • मेकअप आर्टिस्ट की जमकर हो रही तारीफ

Girl Transformation By Makeup: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे चौंकाने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर तो आपकी हैरानी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। इस वीडियो में लड़की का मेकअप से ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन होता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन ही नहीं हो रहा है। इस लड़की के ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) ने लोगों को सरप्राइज कर दिया है।

वीडियो में आपको लड़की के दो रूप दिखाई दे रहे होंगे। एक रूप लड़की का मेकअप से पहले का है, वहीं दूसरा रूप मेकअप के बाद का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मेकअप से पहले कुछ ज्यादा खास नहीं लग रही है। उसके चेहरे पर कई सारे दाग भी नजर आ रहे हैं। वहीं जब लड़की मेकअप में आती है, तो उसके चेहरे की रंगत ही बदल जाती है। इस वीडियो को कुछ लोग बार-बार देख रहे हैं और चौंक रहे हैं। वीडियो देखकर लोग मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

मेकअप से पूरी तरह बदल गया लुक

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की दुल्हन बनने वाली है। उसके कपड़े देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। सबसे पहले लड़की बिना मेकअप के दिखती है, वहीं कुछ ही सेकंड में उसका लुक ऐसा बदलता है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। लड़की के दोनों लुक में जमीन-आसमान का अंतर देखा जा सकता है। आप लड़की के पास खड़ी मेकअप आर्टिस्ट को भी देख सकते हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने ही मेहनत करके लड़की के लुक्स को पूरी तरह बदल दिया है। देखें वीडियो- 

मेकअप आर्टिस्ट (Makeup Artist) ने इतनी बारीकी और खूबसूरती से अपना काम किया है कि लड़की का चेहरा मेकअप के बाद खिल आया है। वीडियो को इंस्टाग्रा papa_ki_pari_ka_dushman नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'जज्बात ही बदल गए।' लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर लोग मेकअप आर्टिस्ट के हुनर की तारीफ कर रहे हैं।