लाइव टीवी

मुंह में पाइप लगाकर देखते ही देखते 1 लीटर टोमैटो सॉस पी गया शख्स, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated Jun 28, 2022 | 19:22 IST

Ajab Gajab Record: शख्स शीशे के जार में एक लीटर टोमैटो सॉस उड़ेलता है। इसके बाद उसे स्ट्रॉ से खींच-खींचकर पी जाता है। इसके लिए शख्स मात्र 1 मिनट 18.90 सेकेंड का समय लेता है। जैसे ही शख्स का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होता है, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
वर्ल्ड रिकॉर्ड
मुख्य बातें
  • शख्स ने टोमैटो सॉस पीने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • देखते ही देखते पी गया एक लीटर टोमैटो सॉस
  • शख्स ने सोडा पीने में भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ajab Gajab Record: अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। टोमैटो सॉस सबको पसंद होता है, लेकिन लिमिट से ज्यादा खाने में आपको उल्टी आ सकती है। इस बीच एक शख्स ने टोमैटो सॉस खाने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि शख्स ने पाइप यानि स्ट्रॉ (Straw) से खींचकर देखते ही देखते 1 लीटर टोमैटो सॉस पी लिया। इसके साथ ही शख्स ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया। 

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स शीशे के जार में एक लीटर टोमैटो सॉस उड़ेलता है। इसके बाद उसे स्ट्रॉ से खींच-खींचकर पी जाता है। इसके लिए शख्स मात्र 1 मिनट 18.90 सेकेंड का समय लेता है। जैसे ही शख्स का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होता है, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। इसके अलावा शख्स 10 सेकेंड के अंदर 1 लीटर सोडा पीने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाता है। शख्स महज कुछ सेकंड में 1 लीटर सोडा पी जाता है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पहले 1 लीटर सोडा वॉटर बिना रुके मात्र 6.08 सेकंड में पी जाता है। ऐसा करके वह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेता है। बता दें कि इस शख्स का नाम Eric 'Badlands' Booker है, ये एक फूड ब्लॉगर के साथ-साथ अमेरिका का मशहूर यूट्यूबर है. शख्स ने हाल के दिनों में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।