लाइव टीवी

बिहार: दूल्हे राजा भाई को बुलेट पर लेकर निकली बहन, स्वैग पर फिदा हो गया पूरा इंटरनेट

Updated Jun 16, 2022 | 11:06 IST

Groom Entry on Bullet: बिहार के गया में एक शख्स की शादी में अलग अंदाज देखने को मिला, जब बड़े भाई की शादी में बुलेट लेकर उसकी बहन पहुंच गई और अपने हाथों से बुलेट चलाकर दूल्हे की एंट्री करवाई। जिस लड़की ने बुलेट से अपने भाई की एंट्री करवाई है, वह कोई और नहीं बल्कि बुलेट वाली दुल्हनिया के नाम से बिहार में चर्चित निक्की कुमारी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
दूल्हे की बुलेट पर एंट्री

Groom Entry on Bullet: भारत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। आज कल की शादियों में दूल्हा-दुल्हन कुछ अनोखा करना चाहते हैं, जिससे लोग उनकी शादी को काफी टाइम तक याद रखें। इसी क्रम में कुछ दूल्हा-दुल्हन इतना अनोखा काम कर जाते हैं, जिससे वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इन दिनों बिहार में एक दूल्हे की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि इस शादी में दूल्हे की एंट्री बुलेट से होती है और बुलेट चलाने का काम दूल्हे की बहन करती है।

भाई को बिठाया बुलेट पर और बहन ने चलाया

बिहार के गया में एक शख्स की शादी में अलग अंदाज देखने को मिला, जब बड़े भाई की शादी में बुलेट लेकर उसकी बहन पहुंच गई और अपने हाथों से बुलेट चलाकर दूल्हे की एंट्री करवाई। दरअसल, जिस लड़की ने बुलेट से अपने भाई की एंट्री करवाई है, वह कोई और नहीं बल्कि बुलेट वाली दुल्हनिया के नाम से बिहार में चर्चित निक्की कुमारी है। साल 2020 में निक्की ने अपनी शादी में भी बुलेट से एंट्री की थी। तब निक्की कुमारी पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई थी।

ये भी पढ़ें- कार में बैठे लोगों के पास पहुंच गया तेंदुआ, देखते ही सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम; फिर हुआ ऐसा

अब जब निक्की के बड़े भाई की शादी हुई तो उसने फिर से बुलेट की हैंडल थामी और दूल्‍हे राजा भाई को पीछे बिठाकर लड़की वालों के घर निकल पड़ी। निक्की के भाई की बारात गया के चिरैयाटांड मोहल्ले से निकलकर खरखुरा संगम चौक पहुंची। अपने दूल्हे राजा भाई को जिस स्वैग के साथ निक्की कुमारी बुलेट पर बिठाकर निकली, वह देखकर इंटरनेट यूजर्स एक बार फिर निक्की के स्वैग पर फिदा हो गए हैं। तस्वीरें देखकर लोग अचंभित रह गए हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि निक्की कुमारी अपने दूल्हे भाई को बुलेट पर पीछे बैठा कर चला रही है और आगे बाराती डांस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड गाने का मुरीद हुआ पाकिस्तानी शख्स, वादियों के बीच बैठकर बजाई धुन; सुनकर हो जाएंगे फिदा

अपनी शादी में भी मारी थी बुलेट से एंट्री

सिर्फ यही नहीं इस शादी में दुल्हन ने भी बहुत ही अनोखे अंदाज में एंट्री की। जब दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन ने डोली पर शानदार एंट्री की। दुल्हनिया ने बीते जमाने की तर्ज पर डोली से जयमाला के स्टेज पर धमाकेदार एंट्री कर सबको चौंका दिया। वहीं, दूल्हे भाई को बुलेट से एंट्री कराने वाली बहन ने बताया कि अपनी शादी में वह खुद बुलेट चलाकर स्टेज तक गई थी। इसके बाद ही उसने सोचा हुआ था कि अपने भाई की शादी में वह बुलेट चलाएंगी और भाई को पीछे बिठाकर स्टेज तक ले जाएंगी।