लाइव टीवी

Viral: बाइक से स्टंट कर रहा था शख्स, लेकिन बन गया 'पोपट', मजेदार है वीडियो

Updated Nov 10, 2021 | 15:39 IST

Funny Stunt Viral Video: वीडियो में एक शख्स जिस तरह बाइक से स्टंट कर रहा था और उसका हाल जो हुआ उसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
इसे कहते हैं किस्मत...
मुख्य बातें
  • मजे के लिए बाइक से स्टंट कर रहा था शख्स
  • अचानक दो हिस्सों में बंट गई बाइक
  • वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Funny Stunt Viral Video: आज कल सोशल मीडिया पर हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग एक से एक मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लोगों में ऐसा जुनून है कि वो खाने-पीने से लेकर सोने तक के वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स ने बाइक स्टंट का ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, जिस तरह से शख्स का 'पोपट' बना है उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर '@HldMyBeer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक शख्स जिस तरह बाइक से स्टंट कर रहा था और उसका हाल जो हुआ उसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस मजेदार वीडियो को अब तक 43 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 13 सौ से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

जब किस्मत हो खराब...

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स खाली रोड पर बाइक से स्टंट कर रहा है। अचानक वह बाइक को हवा में उठाने की कोशिश करता है, लेकिन बाइक बीच से दो हिस्सों में बंट जाती है और शख्स धड़ाम से नीचे गिर पड़ता है। शख्स की हालत देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं और इस मजेदार वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। एक बात तो तय है कि इस हादसे के बाद शख्स दोबारा स्टंट के बारे में सोचेगा भी नहीं। तो इस मजेदार स्टंट पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।