लाइव टीवी

ना बिजली और ना ही कोई सुख-सुविधा, 40 साल से जंगल में रह रहा है ये शख्स, दिलचस्प है कारण

Updated Nov 10, 2021 | 14:26 IST

स्कॉटलैंड के रहने वाले 74 साल के इस शख्स का नाम केन स्मिथ है। स्मिथ पिछले 40 साल से अकेले पहाडी क्षेत्र के एक जंगल में रह रहे हैं। यहां ना तो बिजली है और ना ही कोई आधुनिक सुख-सुविधा। इसके बावजूद स्मिथ बड़े मजे से अपना जीवन बिता रहे हैं।

Loading ...
केन स्मिथ शहर नहीं लौटना चाहते हैं...
मुख्य बातें
  • 40 साल से अकेले जंगल में रह रहा है ये शख्स
  • एक हादसे ने बदल दी केन स्मिथ की जिंदगी
  • शहर वापस नहीं लौटना चाहते हैं स्मिथ

इस दुनिया में हर किसी को कोई ना कोई शौक जरूर होता है। किसी को घूमने का शौक होता है, तो किसी को खाने का शौक। किसी को पैसे कमाने का शौक होता है, तो किसी को नाम कमाने का। लेकिन, एक ऐसा शख्स है जिसे जंगल में रहने का शौक है। आलम ये है कि पिछले 40 साल से वह अकेले जंगल में रह रहा है। इतना ही नहीं कई बार उसे आम जीवन में शामिल होने के लिए भी कहा गया। लेकिन, शख्स ने साफ इनकार कर दिया। तो आइए, जानते हैं इस शख्स के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
 
जानकारी के मुताबिक, स्कॉटलैंड के रहने वाले 74 साल के इस शख्स का नाम केन स्मिथ है। स्मिथ पिछले 40 साल से अकेले पहाडी क्षेत्र के एक जंगल में रह रहे हैं। यहां ना तो बिजली है और ना ही कोई आधुनिक सुख-सुविधा। इसके बावजूद स्मिथ बड़े मजे से अपना जीवन बिता रहे हैं। उन्हें कई बार शहरी जीवन में लौटने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मिथ ने रहने के लिए खुद से एक झोपड़ी बनाई है। खाने बनाने के लिए खुद लकड़ियां इकट्ठा करते हैं। कपड़े भी खुद धोते हैं। इसके अलावा स्मिथ सब्जियां उगाते हैं, मछली पकड़ते हैं और प्राकृतिक चीजों पर निर्भर रहते हैं। 

एक हादसे ने बदल दी जिंदगी

एक रिपोर्ट के अनुसार, 26 साल की उम्र में केन स्मिथ के साथ एक हादसा हो गया था। कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनका सारा समान छीन लिया। करीब 23 दिनों तक वह बेहोश रहे थे। एक समय था जब उन्हें लगा कि वह दोबारा नॉर्मल जिंदगी जी नहीं पाएंगे। लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लंबी यात्रा पर निकल गए। तकरीबन 30 हजार किलोमीटर यात्रा करने के बाद स्मिथ को जंगलों से काफी प्यार हो गया। इसी दौरान उनके पेरेंट्स की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने एकांत जीवन जीने का फैसला किया और स्कॉटिश हाइलैंड्स को अपना ठिकाना बना लिया। कई लोगों ने कोशिश की वो वापस लौट जाए, लेकिन उनका कहना है कि अब वह जंगल के बिना नहीं रह सकते हैं।