लाइव टीवी

OMG: इस बॉस ने कर्मचारियों के लिए खोल दी तिजोरी! सबको दिए साढ़े सात लाख रुपए और दो हवाई टिकट

Updated Oct 25, 2021 | 12:57 IST

सारा ब्लेकरी स्पैनक्स (Spanx) नामक कंपनी की मालकिन हैं। हाल ही में स्पैनक्स कंपनी का टर्नओवर 1.2 बिलियन डॉलर आंका गया है। इतना ही नहीं इस कंपनी में एक निवेश फर्म ने हिस्सेदारी भी खरीदी है। इतनी बड़ी कामयाबी से कंपनी की मालकिन और कर्माचारी काफी खुश हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
इस बॉस ने कर्मचारियों के लिए कर दी पैसों की बरसात...
मुख्य बातें
  • कर्मचारियों की तो बल्ले-बल्ले!
  • बॉस ने सभी कर्मचारियों को दिए साढ़ सात लाख रुपए
  • सोशल मीडिया पर छाया मामला

हर कंपनी और उसके मालिक के कुछ गण होते हैं। कुछ बॉस के लिए कर्मचारी घर के सदस्यों की तरह होते हैं, तो कुछ इसे प्रोफेसनली भी लेते हैं। लेकिन, कुछ बॉस ऐसे भी होते हैं, जो अपने कामों और योजनाओं से कर्मचारियों को नौकरी पर बने रहने के लिए अक्सर प्रेरित करते रहते हैं। वहीं, कुछ बॉस ऐसा काम भी कर देते हैं, जिसके बारे में कर्मचारी सोच भी नहीं सकते। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सारा ब्लेकली (Sara Blakely) ने, जिनकी जमकर तारीफ हो रही है और उनके कर्मचारी उन्हें 'दुनिया का सबसे अच्छा' बता रहे हैं। तो आइए, जानते हैं सारा ब्लेकली ने ऐसा क्या किया है?

सारा ब्लेकरी स्पैनक्स (Spanx) नामक कंपनी की मालकिन हैं। हाल ही में स्पैनक्स कंपनी का टर्नओवर 1.2 बिलियन डॉलर आंका गया है। इतना ही नहीं इस कंपनी में एक निवेश फर्म ने हिस्सेदारी भी खरीदी है। इतनी बड़ी कामयाबी से कंपनी की मालकिन और कर्माचारी काफी खुश हैं। इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए सारा ने एक जबरदस्त पार्टी रखी। इस पार्टी में उन्होंने हर कर्मचारी को दस हजार डॉलर यानी तकरीबन साढ़े सात लाख रुपए और प्रथम श्रेणी के दो फ्लाइट टिकट  देने की घोषणा की है। इस घोषणा से कर्मचारी भी काफी खुश हैं। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों को कई और गिफ्ट भी दिए। 

बॉस ने जीता कर्मचारियों का दिल

इस मौके पर सार ने कहा कि यह एक भावनात्मक घोषणा थी जो खुशी के आंसुओं से भरी थी। उन्होंने कहा कि हम कितनी दूर आ गए हैं। सारा का कहना है कि दुनिया में कहीं भी जाने के लिए प्रथम श्रेणी के दो हवाई जहाज  टिकट और यात्रा पर खर्च करने के लिए 10,000 डॉलर नकद देकर मैंने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसे लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि इस पल को हर कर्मचारी अपने तरीके से यादगार बनाएं। उनका वीडियो वायरल हो गया है और वीडियो को छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।