लाइव टीवी

जहरीला सांप पकड़ने गांव पहुंचा रेंजर, फिर लोगों से कही ऐसी बात वीडियो हो गया वायरल

Updated Oct 25, 2021 | 13:52 IST

वायरल हो रहा ये वीडियो बिहार के किशनगंज है। बताया जा रहा है यहां एक गांव में जहरीला सांप देखा गया। सांप को देखने के बाद लोग काफी घबरा गए और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट रेंजर्स के मेंबर मौके पर पहुंच जाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रेंजर ने जीता लोगों का दिल
मुख्य बातें
  • बिहार से मजेदार मामला वायरल
  • सांप पकड़ने पहुंचे रेंजर ने लोगों से कही दिल जीत लेने वाली बात
  • लोगों को पसंद आ रहा है रेंजर का अंदाज

आमतौर पर किसी भी जानवर से लोगों को डर लगता है। लेकिन, कुछ जानवरों को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। खासकर, जब बात सांप की हो तो नाम सुनते ही लोग कांपने लगते हैं। ऐसे में जब किसी का सामना खतरनाक और जहरीले सांप से होता है तो वह दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, सांप को लेकर बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक गांव में सांप पकड़ने आए रेंजर ने लोगों से ऐसी बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायारल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा ये वीडियो बिहार के किशनगंज है। बताया जा रहा है यहां एक गांव में जहरीला सांप देखा गया। सांप को देखने के बाद लोग काफी घबरा गए और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट रेंजर्स के मेंबर मौके पर पहुंच जाते हैं। कड़ी मशक्कत के बाद रेंजर्स ने जहरीले सांप को पकड़ लिया। सांप पकड़ने के लिए उन्होंने लोगों से दिल को छू लेने वाली बात कही। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कुमार नामक रेंजर लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करते नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर आगे से कोई सांप दिखता है तो अलर्ट रहें, उसे मारे नहीं। क्योंकि, वह भी एक जीव है। सांप से हमें डरने की जरूरत नहीं है ब्लिक अवेयर रहने की जरूरत है। देखें वीडियो...

लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग सांप को मार देते हैं। लेकिन, लोगों को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। सांप को पकड़कर कहीं और छोड़ देना चाहिए। अगर ज्यादा डर लगता है कि वन्य अधिकारियों को बुलाएं। अनिल कुमार की बातें लोगों को काफी अच्छी लगी और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को IAS दीपक कुमार सिंह ने शेयर किया है। इस वीडियो को तकरीबन सात हजार लोग देख चुके हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।