लाइव टीवी

अंगूठी पहनाने के बाद लड़के ने छुए लड़की के पैर, वीडियो देख कहेंगे- ' ये तो नेक्स्ट लेवल का दूल्हा है'

Updated May 11, 2022 | 10:33 IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का लड़की को अंगूठी पहनाने के बाद पैर छूता है। लड़के के इस अंदाज को देखकर लोग दंग रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लड़के ने तो माहौल बना दिया भाई...
मुख्य बातें
  • मजेदार है सगाई का ये वीडियो
  • अंगूठी पहनाने के बाद लड़के ने छुए लड़की के पैर
  • वीडियो देख लोग जमकर लगा रहे हैं ठहाके

Viral Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हर जगह एक से एक नजारे देखने को मिल रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया (Social Media) भी शादियों के वीडियो से गुलजार है। इनमें कुछ वीडियो (Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी से रिलेटेड एक और वीडियो सोशल मीडिया पर माहौल बनाए हुए है। इस वीडियो को देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी छूट रही है। इतना ही नहीं लोग दूल्हे पर जमकर तंज भी कस रहे हैं। 

किसी भी शादी में सबसे ज्यादा मौज मस्ती दूल्हा-दुल्हन के दोस्त लेते हैं। हालांकि, कई बार दूल्हा-दुल्हन भी माहौल बनाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। शादी से पहले सगाई में लड़के ने जो किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं लड़के-लड़की सगाई हो रही है। आस-पास दोनों परिवार के लोग भी है। पहले लड़की लड़के को अंगूठी पहनाती है और फिर पैर छूती है। इसके बाद लड़का लड़की को अंगूठी पहनाता है और वो भी पैर छूता है। लड़का जैसे ही लड़की के पैर छूता है लोग हैरान रह जाते हैं और जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Shocking: कार ने ट्रैक्टर में मारी ऐसी टक्कर, एक्सीडेंट का वीडियो देख निकल जाएगी चीख

लड़के ने माहौल बना दिया...

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mohan_kushwaha_8555' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 88 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या दूल्हा बनेगा रे तू'। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये तो नेक्स्ट लेवल का दूल्हा है।