लाइव टीवी

Optical Illusion: इस तस्वीर में मजे से सो रही है एक बिल्ली, अगर आपके पास है तेज नजर तो ढूंढ कर बताएं

Updated May 11, 2022 | 09:35 IST

Optical illusion viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों से बिल्ली को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, ज्यादातर लोग बिल्ली को नहीं ढूंढ पाए।

Loading ...
बिल्ली को ढूंढकर बताएं...
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें काफी शेयर हो रही हैं।
  • इन तस्वीर को देखकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं।
  • बाज से तेज नजर वाले भी बिल्ली को नहीं ढूंढ पाए।

Optical Illusion Viral photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें काफी शेयर हो रही हैं। इन तस्वीरों में लोगों को तरह-तरह के चैलेंज दिए जा रहे हैं। जिसका जवाब में ढूंढने में यूजर्स को काफी मजा आता है। हालांकि, इसके लिए लोगों को काफी दिमाग भी लगाना पड़ता है। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें लोगों से सोती हुई बिल्ली को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। आलम ये है कि ज्यादातर लोग बिल्ली को ढूंढते-ढूंढते थक गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 

अक्सर कई बार चीजें आंखों के सामने होती है, लेकिन हमें वो दिखाई नहीं देती। खासर, ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें तो पूरी तरह लोगों को कन्फ्यूज कर देती है। क्योंकि, जो चीजें हमें दिखाई देती है वो वास्तविक में होती नहीं है। वहीं, कई बार सच्चाई सामने होकर भी नजर नहीं आती। अब इस तस्वीर में लोगों को बिल्ली ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, सामने होते हुए भी बिल्ली नजर नहीं आ रही है। क्योंकि, बिल्ली लकड़ी के लट्ठों के बीच सोई हुई है और दोनों के कलर एक जैसे हैं। तो एक बार आप भी बिल्ली को ढूंढने की कोशिश करें देखते हैं कि आप कामयाब हो पाते हैं या नहीं। 

ये भी पढ़ें -  Shocking: कार ने ट्रैक्टर में मारी ऐसी टक्कर, एक्सीडेंट का वीडियो देख निकल जाएगी चीख

लोग थक गए लेकिन बिल्ली नहीं दिखी...
   
क्या आपको बिल्ली दिखी? हो सकता है कुछ लोगों को बिल्ली दिख गई हो जबकि कुछ लोग अब भी अपना सिर खुजला रहे होंगे। यहां आपको बता दें कि इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया गया था। ज्यादातर लोगों ने इस चैलेंज में हार मान ली। अगर आपको बिल्ली नहीं मिली तो तस्वीर को थोड़ा जूम कीजिए और बीच वाले रो के सबसे ऊपर नजर दौड़ाएं आपको सोती हुई बिल्ली दिख जाएगी। अब आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को इस तस्वीर में बिल्ली ढूंढने का चैलेंज दीजिए और देखिए कितने लोग कामयाब हो पाते हैं।