लाइव टीवी

गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए पैर तक पकड़ लिया, फिर कैमरे में जो दिखा उससे टूट जाएगा आपका दिल

Updated Aug 22, 2022 | 21:46 IST

Boyfriend Girlfriend Video: एक लड़का अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बीच सड़क पर घुटनों के बल बैठ जाता है। आप देख सकते हैं कि वह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उसका पैर तक पकड़ लेता है। इसके बाद वीडियो में जो नजर आता है, उसने लोगों को उदास कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल तोड़ने वाला वीडियो
  • गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए पैर तक पकड़ लिया
  • कैमरे में दिखा हैरान करने वाला नजारा

Boyfriend Girlfriend Video: प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा होता है। जब दो लोग प्यार में होते हैं, तो उनसे खुश इस दुनिया में कोई शख्स नहीं होता। कई बार लोग प्यार में इतने पागल हो जाते हैं कि उन्हें कुछ भी समझ नहीं आता है। उन्हें बस अपना प्यार नजर आता है। इसके अलावा उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हो सकता है आपका दिल टूट जाए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बीच सड़क पर घुटनों के बल बैठ जाता है। आप देख सकते हैं कि वह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उसका पैर तक पकड़ लेता है। इसके बाद वीडियो में जो नजर आता है, उसने लोगों को उदास कर दिया है। कई लोग कह रहे हैं कि लड़की को ऐसा नहीं करना चाहिए था। वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं कि जब लड़की प्यार करती थी तो लड़का उसकी इज्जत नहीं करता था। इसलिए अब वह उसे छोड़कर जा रही है। देखें वीडियो- 

लड़के को छोड़कर चली गई गर्लफ्रेंड

आप देख सकते हैं कि एक प्रेमी-प्रेमिका सड़क के किनारे खड़े हैं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि लड़की ने अब लड़के से ब्रेकअप कर लिया है, लेकिन लड़का उस लड़की के साथ ही रहना चाहता है। वह लड़की को मनाने के लिए बीच सड़क पर घुटनों के बल बैठ जाता है। वह उससे मिन्नतें करता है कि वह उसे छोड़कर न जाए। यहां तक कि वह लड़की का पैर पकड़कर बैठ जाता है, जिससे लड़की मान जाए। 

दूसरी तरफ लड़की ने इस रिश्ते से आगे बढ़ने के बारे में सोच लिया है। आप देख सकते हैं कि उस पर लड़के की बात का कोई असर नहीं होता है और वह उसे जाने के लिए कहती है। दूसरी तरफ बॉयफ्रेंड अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने की पूरी कोशिश करता रहता है। इसके बाद फ्रेम में एक और लड़का नजर आता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मानती नहींं है और वह किसी दूसरे लड़के के साथ चली जाती है। इस वीडियो को papisociety नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।