लाइव टीवी

Prank: अपनी दुल्हन को देखकर चौंक गया दूल्हा, Video देखकर आपका भी खुला रह जाएगा मुंह

Updated Aug 23, 2022 | 06:00 IST

Prank Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे के साथ जो होता है, उसे देखकर आपका हैरानी से मुंह खुला रह जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हे के साथ हुआ प्रैंक
मुख्य बातें
  • सज-धजकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था दूल्हा
  • दुल्हन के रूप में सजकर आया दूल्हे का दोस्त
  • वीडियो देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

Prank Video: सोशल मीडिया पर आपने शादियों के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। शादी के वह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं, जिनमें दूल्हा और दुल्हन होते हैं। दूल्हा-दुल्हन के क्यूट मोमेंट्स लोगों को बहुत पसंद आते हैं। ऐसे वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी देते हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे के साथ जो होता है, उसे देखकर आपका हैरानी से मुंह खुला रह जाएगा।

दरअसल, दूल्हा सज-धजकर अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है। इस बीच उसके सामने कुछ ऐसा होता है, जिसने उसे हैरानी वाला रिएक्शन देने पर मजबूर कर दिया। वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि कोई अपनी दुल्हन को देख ऐसे हैरानी वाले रिएक्शन क्यों दे रहा है। लेकिन जब आपको सच्चाई पता चलेगी तो आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। हो सकता है कि कुछ लोग हंसते-हंसते लोट-पोट भी हो जाएं। देखें वीडियो-

दूल्हे के साथ होता है मजेदार प्रैंक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्मार्ट सा दूल्हा अपनी दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। तभी पीछे सफेद वेडिंग ड्रेस (Wedding Dress) में दूल्हे का दोस्त आता है। वह पूरा दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। जब दूल्हा पीछे पलटता है तो अपने दोस्त को इस तरह देखकर उसकी हंसी छूट जाती है। दरअसल, दूल्हे के साथ प्रैंक करने के लिए यह सर ड्रामा किया गया था। दूल्हे का बेस्ट फ्रेंड जब बिल्कुल दुल्हन की तरह सज-संवरकर उसके सामने आता है तो दोस्त का यह अवतार देखकर दूल्हा हैरान रह जाता है। इसके बाद वह जोर-जोर से हंसने लगता है। आप देख सकते हैं कि बाद में दोनों एक-दूसरे के गले लग जाते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingwireindia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।