लाइव टीवी

शादी में अचानक पहुंच गया प्रेमी, फिर दुल्हन के साथ जो किया उसे देखकर दंग रह गए लोग

Updated Dec 07, 2021 | 09:52 IST

स्टेज पर जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन को माला पहनाने जा रहा था। तभी एक शख्स स्टेज पर अचानक आ पहुंचा और दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।

Loading ...
प्रेमी ने की अजीबोगरीब हरकत...
मुख्य बातें
  • शादी में एक प्रेमी ने जमकर काट बवाल
  • दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग में भर दी सिंदूर
  • शख्स की हरकत देखकर दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल जरूर गरमाया रहता है। कभी चीजें हंसाने वाली होती है, तो कभी किसी चीज को देखकर हैरानी होती है। एक ऐसा ही मामला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, एक प्रेमी ने सबके सामने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। शख्स को ऐसा करता देख लोग दंग रह गए और अब यह मामला छा गया है। तो आइए जानते हैं सच्चाई क्या है?

जानकारी के मुताबिक, घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। बताया जा रहा है कि स्टेज पर जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन को माला पहनाने जा रहा था। तभी एक शख्स स्टेज पर अचानक आ पहुंचा और दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। शख्स ने जिस रफ्तार में इस काम को किया किसी को समझ ही नहीं आया।  इतना ही नहीं लोग काफी घबरा गए। शख्स ने दोबारा जबरदस्ती लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद लोगों को गुस्सा आ गया और उस पर टूट पड़े। बताया जा रहा है सिंदूर भरने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि लड़की का आशिक था। प्रेमी ने शादी में जमकर बवाल काटा। मजबूर मौके पर पुलिस को बुलानी पड़ी।  

पुलिस ने मामले को कराया शांत

पुलिस को देखकर प्रेमी की हालत खराब हो गई। हालांकि, काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला जिसके बाद मामले को शांत कराया गया। बाद में दूल्हा-दुल्हन की शादी करवाई गई और फिर दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अब तक प्रेमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।