लाइव टीवी

Viral Video: समुद्र किनारे गर्लफ्रेंड से कर रहा था प्यार का इजहार, देखिए फिर कुत्ते ने क्या किया?

Updated Dec 07, 2021 | 10:50 IST

आज कल प्यार का इजहार करने के लिए लोग अक्सर ऐसे तरीके अपनाते हैं, जो उन्हें और उनके पार्टनर को हमेशा याद रहे। कई बार तो प्यार का इजहार इस तरह किया जाता है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कुत्ते ने लूट लिया महफिल
मुख्य बातें
  • समुद्र किनारे गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था शख्स
  • अचानक बीच में आकर कुत्ते ने लूट लिया महफिल
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जो दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोगों को हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही क्यूट वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ, जिसमें एक शख्स शादी के लिए अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर रहा था। तभी बीच में पालतू कुत्ता भी आ पहुंचा और फिर उसने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, अब यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।

आज कल प्यार का इजहार करने के लिए लोग अक्सर ऐसे तरीके अपनाते हैं, जो उन्हें और उनके पार्टनर को हमेशा याद रहे। कई बार तो प्यार का इजहार इस तरह किया जाता है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड और कुत्ते के साथ समुद्र किनारे पहुंचा हुआ है। अचानक शख्स शादी के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने लगता है। गर्लफ्रेंड को लगता है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड कैमरे में टाइमर सेट कर सेल्फी ले रहा है, इसलिए वो सेल्फी वाले पोज में खड़ी हो जाती है और उस फ्रेम में कुत्ता भी उनके साथ बैठ जाता है। तभी शख्स घुटने के बल बैठ अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोपोज कर रिंग पहनाता है। इस पल को देखकर कुत्ता जिस तरह से खुश होता है उसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

इस क्यूट वीडियो को देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'goodnewsdog' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 45 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स एक से एक मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।