लाइव टीवी

जॉब लगी तो शादी की बात करने गर्लफ्रेंड के घर पहुंच गया युवक, हुई ऐसी घनघोर बेइज्जती; जिंदगीभर रहेगी याद

Updated Aug 07, 2022 | 12:28 IST

Girlfriend Boyfriend Video: गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के सामने शर्त रखी थी कि उसकी जॉब लगने के बाद ही वह शादी करेगी। जॉब लगने के बाद ब्वॉयफ्रेंड इतना खुश होता है कि वह सीधे अपनी गर्लफ्रेंड के घर रिश्ता मांगने पहुंच जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • गर्लफ्रेंड के घर रिश्ते की बात करने गया था युवक
  • गर्लफ्रेंड के पिता ने कर दी घनघोर बेइज्जती

Girlfriend Boyfriend Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी फनी वीडियोज, कभी डांस वीडियोज तो कभी मजेदार प्रैंक वीडियोज देखने को मिलते ही रहते हैं। यहां आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी आत्मा खुश हो जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसते-हंसते आपके दिल की धड़कन बढ़ जाएगी। वीडियो एक प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा है। दरअसल, गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के सामने शर्त रखी थी कि उसकी जॉब लगने के बाद ही वह शादी करेगी।

इसके बाद ब्वॉयफ्रेंड पूरी मेहनत और लगन से नौकरी ढूंढता है और आखिरकार उसे 15 हजार की नौकरी मिल ही जाती है। नौकरी लगने से ब्वॉयफ्रेंड इतना खुश होता है कि वह सीधे अपनी गर्लफ्रेंड के घर रिश्ता मांगने पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि नौकरी की खुशी में ब्वॉयफ्रेंड चौड़ा होकर अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से उसका रिश्ता मांगने पहुंच जाता है। इसके बाद वहां पर जो होता है, उसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरुआत में गर्लफ्रेंड भी अपने पिता के सामने अपने ब्वॉयफ्रेंड की जमकर तारीफ करती है। देखें वीडियो- 

लड़की के घर में होती है ब्वॉयफ्रेंड की बेइज्जती

आप देख सकते हैं कि गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड इस बात से ही काफी खुश हो रहे होते हैं कि फाइनली लड़के की जॉब लग गई। दूसरी तरफ लड़की के पिता ब्वॉयफ्रेंड के सामने अपने नौकर और अन्य लोगों की सैलरी की बात करते हैं। नौकर की सैलरी सुनकर ब्वॉयफ्रेंड के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का सोफे पर चौड़ा होकर बैठा रहता है, लेकिन जब उसे नौकर की सैलरी के बारे में पता चलता है तो उसका मुंह उतर जाता है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की के पापा उससे बाकी नौकरों का हिसाब-किताब करने को कहते हैं। जहां ब्वॉयफ्रेंड की सैलरी मात्र 15 हजार होती है, वहीं लड़की के घर के किसी भी नौकर की सैलरी उससे ज्यादा होती है। नौकरों की सैलरी सुनकर लड़का हिल सा जाता है। वीडियो के आखिर में आप देखेंगे कि लड़की अपने पापा से शादी की बात करने ही जा रही होती है कि लड़का पूरी तरह से पलट जाता है। लड़का कहने लगता है कि वह सिर्फ  लड़की का दोस्त है। वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।