लाइव टीवी

Shocking: सिर पर उठाकर स्टंट करना चाहता था बॉयफ्रेंड, बैलेंस बिगड़ा और मुंह के बल जमीन पर धड़ाम हुई गर्लफ्रेंड

Updated Jul 08, 2022 | 14:37 IST

Stunt Gone Wrong Video: आपने अक्सर देखा होगा कि अपनी गर्लफ्रेंड के सामने कुछ लड़के ज्यादा ही हीरोगिरी दिखाने लगते हैं। इस चक्कर में एक लड़के को लेने के देने पड़ गए। इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को सामने देखा तो उसके दिमाग में स्टंट करने का भूत सवार हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मुंह के बल गिरी गर्लफ्रेंड
मुख्य बातें
  • गर्लफ्रेंड के साथ स्टंट करना पड़ा भारी
  • सिर पर उठाकर कर रहा था स्टंट
  • बैलेंस बिगड़ा और मुंह के बल गिरी धड़ाम

Stunt Gone Wrong Video: कुछ लोगों को अलग ही चुल मची होती है, वह सुकून से बैठते ही नहीं है। इस चक्कर में कई बार वह अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि अपनी गर्लफ्रेंड के सामने कुछ लड़के ज्यादा ही हीरोगिरी दिखाने लगते हैं। इस चक्कर में एक लड़के को लेने के देने पड़ गए। इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को सामने देखा तो उसके दिमाग में स्टंट करने का भूत सवार हो गया। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड को सिर पर उठाकर स्टंट करने की कोशिश करने लगता है। तभी कुछ ऐसा होता है, जिसका दर्द उसकी गर्लफ्रेंड को जिंदगीभर होता रहेगा।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के पर अपनी गर्लफ्रेंड को देखते ही खतरनाक स्टंट करने का भूत चढ़ जाता है। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड को दूर से भागकर आने के लिए कहता है। उसकी गर्लफ्रेंड जैसे ही दूर से चलकर आती है, वैसे ही वह उसे दोनों हाथ से सिर के ऊपर उठा लेता है। इस दौरान कुछ देर तक तो वह बैलेंस बनाए रखता है, लेकिन अंत में उसकी ताकत जवाब दे जाती है। इसके बाद जो होता है, वह बहुत ही दर्दनाक है। देखें वीडियो-

जोश में होश खो बैठा बॉयफ्रेंड

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लड़के का बैलेंस बिगड़ता है तो उसके हाथ से उसकी गर्लफ्रेंड छूट जाती है और वह उसके पीछे पलट जाती है। गर्लफ्रेंड पीछे पलटकर सीधे मुंह के बल जमीन पर गिरती है। वीडियो में देखकर पता चलता है कि जिस तरह लड़की पीछे जमीन पर गिरती है, उससे उसको बहुत ही गंभीर चोटें आई होंगी। वीडियो देखकर एक सीख मिलती है कि कभी भी एक्साइटमेंट में अपने होश नहीं खोने चाहिए।

ये भी पढ़ें- शादी की स्टेज पर गोविंदा-करिश्मा की तरह डांस कर दूल्हा-दुल्हन ने लूट ली महफिल, लगातार बजती रही सीटियां

मुंह के बल जमीन पर गिरती है गर्लफ्रेंड

आप देख सकते हैं कि जोश में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को हवा में उठाकर स्टंट तो करने लगता है, लेकिन वह उसे संभाल नहीं पाता। इस चक्कर में लड़की मुंह के बल जमीन पर गिर जाती है। वीडियो को @Failvids_ नाम के ट्विटर अकांउट पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लड़के को तरह-तरह की नसीहत दे रहे हैं। चंद सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अबतक 40 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।