लाइव टीवी

स्मार्ट दूल्हे को देखकर कंट्रोल नहीं कर पाई दुल्हन, भरी महफिल में आकर करने लगी ऐसा काम; देखते रहे रिश्तेदार

Updated Aug 08, 2022 | 17:57 IST

Dulhan Dance Video: एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो में दुल्हन डांस करती नजर आ रही है। दुल्हन का डांस देखकर रिश्तेदार भी चौंक जाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन का डांस
मुख्य बातें
  • दुल्हन ने अपने डांस से जमकर लूटी महफिल
  • दूल्हे के पास पहुंचकर दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस
  • दुल्हन का डांस देखकर दूल्हा भी हुआ दीवाना

Dulhan Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने शादी-ब्याह से जुड़े कई सारे वीडियो देखे होंगे। देश में भले ही इन दिनों शादी का सीजन नहीं चल रहा है, लेकिन शादियों से जुड़े दर्जनों वीडियो हर रोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। शादियों के वीडियो में लोगों को दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो काफी पसंद आते हैं। इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो में दुल्हन डांस करती नजर आ रही है। दुल्हन का डांस देखकर रिश्तेदार भी चौंक जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में आ जाता है। दूल्हे के साथ बाकी बाराती भी वहां पहुंच चुके हैं। दुल्हन के घर वाले उन सबकी खातिरदारी कर रहे होते हैं। इस बीच दुल्हन सजधज कर अपनी सहेलियों के साथ स्टेज की तरफ आती है। तभी दुल्हन की नजर अपने होने वाले दूल्हे पर पड़ती है। दूल्हे पर नजर पड़ते ही दुल्हन उस पर फिदा हो जाती है। इसके बाद वह स्टेज की तरफ न जाकर सीधे दूल्हे क पास आ जाती है। वह दूल्हे के पास आकर कुछ ऐसा करने लगती है, जिसे देखकर दूल्हा भी हैरान रह जाता है। देखें वीडियो- 

सीधे दूल्हे के पास पहुंच जाती है दुल्हन

दरअसल, दुल्हन अपने स्मार्ट दूल्हे को देखकर उसके पास डांस करने पहुंच जाती है। इसके बाद वह दूल्हे के पास खड़ी होकर 'मेरे सैयां सुपरस्टार' गाने पर जोरदार डांस करने लगती है। दुल्हन का डांस इतना जबरदस्त होता है कि सारे बाराती बस उसे ही देखते रह जाते हैं। चंद सेकंड का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन का हर एक डांस स्टेप लोगों को पसंद आता है। लास्ट में दुल्हन ऐसा डांस करती है, जिसे देखकर दूल्हा खुद को ताली बजाने से रोक नहीं पाता है। हालांकि, वीडियो में दूल्हे का चेहरा नजर नहीं आता है, लेकिन उसका ताली बजाता हुआ हाथ साफ देखा जा सकता है। दुल्हन का यह डांस वीडियो photoshoot_wedding नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है।