लाइव टीवी

Dulhan Dance: बहन के साथ मिलकर दुल्हन ने डांस से उड़ा दिया गर्दा, लोग बोले- लाल वाली ने दिल चुरा लिया

Updated Sep 04, 2022 | 06:00 IST

Dulhan Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपनी बहन के साथ अपनी शादी के दिन जैसा डांस करती है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन का डांस
मुख्य बातें
  • अपनी शादी में बहन के साथ डांस करने लगी दुल्हन
  • दुल्हन का डांस देखकर लोग हो गए उसके दीवाने
  • वीडियो देखकर लोग हार गए अपना दिल

Dulhan Dance Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। आज कल की शादियों में दुल्हनें काफी एंजॉय करती हैं। वह महीनों पहले से अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर देती हैं। इन तैयारियों में डांस सबसे अहम होता है। आपने देखा होगा कि दुल्हन अपनी शादी के लिए अपनी बहनों और सहेलियों के साथ मिलकर डांस तैयार करती है। इसके बाद शादी के दिन मेहमानों के सामने अपने डांस से महफिल लूट लेती है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपनी बहन के साथ अपनी शादी के दिन जैसा डांस करती है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में सजी दुल्हन अपनी बहन के साथ स्टेज पर गजब का डांस करती है। इस दौरान दोनों बहनें अपने पापा के सामने डांस परफॉर्म करती हैं। दोनों बहनें राजी फिल्म के गाने 'दिलबरो' पर अपने परफॉर्मेंस से स्टेज पर जान फूंक देती हैं। देखें वीडियो- 

दुल्हन का जबरदस्त डांस

दुल्हन अपनी बहन के साथ अपने पापा के लिए गजब का डांस करती दिखाई देती है। दुल्हन का परफॉर्मेंस इतना शानदार होता है कि उसे देखकर एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि 'लाल वाली ने दिल लूट लिया।' वहीं सारे मेहमान टकटकी लगाकर दुल्हन का डांस देखते रह जाते हैं। दोनों बहनें इतना शानदार डांस करती हैं कि कई लोग इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन और उसकी बहन अपना डांस परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर आती हैं। देखते ही देखते दोनों  बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ डांस करने लगती हैं। दोनों ‘दिलबरो’ और ‘पापा कहते हैं’ गाने पर जबरदस्त डांस करती हैं। यह डांस देखकर उनके पापा भी इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो को navikproductionsandanavis1201 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।