लाइव टीवी

Funny Video: नाच रही आंटी के गिरने से दब गया छोटा बच्चा, लोग बोले- 'अच्छी बात है बच्चा सेफ है'

Updated Sep 04, 2022 | 07:55 IST

Viral Video: आंटी डांस में इतनी मग्न होती हैं कि उन्हें कुछ और ख्याल ही नहीं रहता है। इसी बीच उनके पीछे एक बच्चा आकर खड़ा हो जाता है। आंटी डांस में इतनी खोई हुई होती हैं कि बच्चे को देख नहीं पाती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
आंटी का डांस
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • डांस फ्लोर पर नाच रही थीं आंटी पीछे खड़ा था बच्चा
  • आंटी के गिरने से दब गया छोटा बच्चा

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो में जबरदस्त डांस देखने को मिलता है, वहींं कई वीडियो इतने फनी होते हैं। जिन्हें देखकर लोगों को मजा ही आ जाता है। इंटरनेट पर डांस से जुड़े वीडियो हर रोज अपलोड किए जाते हैं। कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जो आते ही धूम मचा देते हैं। जो वीडियो अभी सामने आया है, वह देखकर आप हिल जाएंगे। इसके साथ ही वीडियो मजेदार भी है। इसे देखकर आपके लिए अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाएगा।

वीडियो एक आंटी के डांस से जुड़ा हुई है। वह किसी शादी समारोह में मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि आंटी डांस में इतनी मग्न होती हैं कि उन्हें कुछ और ख्याल ही नहीं रहता है। इसी बीच उनके पीछे एक बच्चा आकर खड़ा हो जाता है। हालांकि, आंटी डांस में इतनी खोई हुई होती हैं कि बच्चे को देख नहीं पाती हैं। वह बस मन लगाकर नाच रही होती हैं। इसके बाद जो दृश्य सामने आता है, वह किसी की भी सांसें थमाने के लिए काफी है। देखें वीडियो- 

फनी वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आंटी के पीछे बच्चे के खड़े होने की वजह से उनका संतुलन बिगड़ जाता है। इसके बाद वह पीठ के बल बच्चे के ही ऊपर धड़ाम से गिर जाती हैं। इससे बच्चा उनके नीचे दब जाता है। यह दृश्य देखकर लगता है कि बच्चे को बहुत ही गहरी चोट आई होगी। हालांकि, बच्चे की किस्मत अच्छी थी कि आंटी उसके ऊपर नहीं बल्कि साइड में गिरती हैं। यह दृश्य देखने में बहुत ही फनी था। वीडियो को patiale_wale_chacha_ji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है।