लाइव टीवी

Video: झूले से हो रही थी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, अचानक बिगड़ गया सारा खेल और दोनों का बज गया बैंड!

Updated Nov 17, 2021 | 17:55 IST

वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन फैंसी झूले पर आराम से बैठे होते हैं और दोनों इस दौरान हवा में बैठे मेहमानों को ऊपर से देखते हुए मजे ले रहे होते हैं। जिस तरह से दोनों को झूले पर बिठाया गया है उसे देखकर साफ लगता है कि उनकी एंट्री ग्रैंड होने वाली है। लेकिन, अचानक जोरदार झटका लगता है और दोनों से धड़ाम से नीचे गिर पड़ते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का जमकर उड़ा मजाक...
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन की हो रही थी ग्रैंड एंट्री
  • अचानक झूले नीचे गिर पड़े दूल्हा-दुल्हन
  • वीडियो देख आप भी लगाएंगे ठहाके

हर कपल अपनी शादी को खास बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई दूल्हा-दुल्हन की एंट्री ऐसी होती है, जिसे देखकर सब दंग रह जाते हैं। वहीं, कई बार मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी शादी के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं और उन वीडियोज पर जमकर चटकारे भी लेते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ, जिसमें एंट्री के दौरान दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'brides_special' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं  दूल्हा-दुल्हन फैंसी झूले पर आराम से बैठे होते हैं और दोनों इस दौरान हवा में बैठे मेहमानों को ऊपर से देखते हुए मजे ले रहे होते हैं। जिस तरह से दोनों को झूले पर बिठाया गया है उसे देखकर साफ लगता है कि उनकी एंट्री ग्रैंड होने वाली है। लेकिन, अचानक जोरदार झटका लगता है और दोनों से धड़ाम से नीचे गिर पड़ते हैं। देखें वीडियो...

दूल्हा-दुल्हन के साथ तो खेल हो गया...

दूल्हा-दुल्हन जिस तरह से नीचे गिरते हैं उसे देककर वहां मौजूद मेहमान हक्के-बक्के रह जाते हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा होता है कि आखिर ऐसे कैसे हो गया? बहरहाल, दूल्हा-दुल्हन का जो भी हाल हुआ हो, लेकिन इस वीडियो को देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक ने लिखा, 'क्रेन ड्राइवर जरूर लड़की का ब्वॉयफ्रेंड रहा होगा'। एक अन्य ने मजे लेते हुए लिखा, ' लो भाई हो गई शादी'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।