लाइव टीवी

83 की दुल्हन 28 का दूल्हा, शादी के लिए पोलैंड से पाकिस्तान पहुंच गई महिला, दिलचस्प है लव स्टोरी

Updated Nov 17, 2021 | 16:30 IST

अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा कि प्यार के लिए लोग सात समंदर पार तक कर जाते हैं। लेकिन, असल जिंदगी में कोई ऐसा करे तो आप क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है कि लोग यही कहेंगे कि वाह क्या प्यार है? पोलैंड की रहने वाली 83 साल की ब्रोमा (Broma) ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

Loading ...
अजब प्रेम की गजब कहानी...
मुख्य बातें
  • प्यार के लिए पोलैंड से पाकिस्तान पहुंच गई महिला
  • पोलैंड की महिला ने पाकिस्तानी ऑटो मेकेनिक से रचाई शादी
  • दोनों के बीच 55 साल का है एज गैप

इस दुनिया में कब, किसे, कहां और किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जाता। कई बार तो लोग प्यार में सारी सीमाओं को पार कर जाते हैं और उनकी प्रेम कहानी हमेशा के लिए 'अमर' हो जाती है। वहीं, कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी होती हैं, जिनके बारे में सुनकर काफी हैरानी भी होती है। एक ऐसी ही प्रेम कहानी सामने आ रही है पाकिस्तान से, जिसके बारे में सुनकर लोग हैरान भी हैं और उस पर चटकारे भी ले रहे हैं। क्योंकि, यह प्रेम कहानी 83 साल की महिला और 28 साल के लड़के की है। हाल ही में दोनों की शादी हुई है और हर तरफ उन दोनों की ही चर्चा हो रही है। पोलैंड की रहने वाली है महिला...

अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा कि प्यार के लिए लोग सात समंदर पार तक कर जाते हैं। लेकिन, असल जिंदगी में कोई ऐसा करे तो आप क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है कि लोग यही कहेंगे कि वाह क्या प्यार है? पोलैंड की रहने वाली 83 साल की ब्रोमा (Broma) ने भी कुछ ऐसा ही किया है। अपने प्यार को पाने के लिए ब्रोमा  पाकिस्तान पहुंच गई। क्योंकि, उन्हें पाकिस्तान के रहने वाले 28 साल के हफीज मोहम्मद नदीम से सच्चा वाला इश्क हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के जरिए तकरीबन छह साल पहले मिले थे। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे इनका प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया।  

मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई शादी

हफीज नदीम जो पेशे से ऑटो मेकेनिक हैं, मूलरूप से पाकिस्तान के हफीजाबाद  के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले दोनों कभी नहीं मिले। केवल फोन पर या फिर सोशल मीडिया के जरिए बात होती थी। हफीज ने बताया कि उनके परिवार वाले किसी और से उनकी शादी कराने वाले थे। लेकिन, उन्हें केवल ब्रोमा से शादी करनी थी। लिहाजा,  ब्रोमा पाकिस्तान आ गई और दोनों मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी रचाई। वहीं, शादी के बाद ब्रोमा ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया है। आलम ये है कि पूरे पाकिस्तान में इस शादी की चर्चा हो रही है। यहां आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।