लाइव टीवी

क्या दूल्हा-क्या उसके घरवाले, इस दुल्हन का स्वैग देख पूरी बारात हो गई उस पर फिदा; घोड़े से ली शानदार एंट्री

Updated Jul 09, 2022 | 13:30 IST

Dulhan Entry With Horse: आपने दुल्हन की एंट्री के अलग-अलग अंदाज देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रह हैं। उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। आपको हम पहले ही सचेत कर रहे हैं कि अपने रिस्क पर ही आप इस दुल्हन की एंट्री का वीडियो देखिएगा, वरना कई दिनों तक आपके दिमाग में इस दुल्हन की एंट्री का स्वैग घूमता रहेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन की घोड़े से एंट्री
मुख्य बातें
  • इस दुल्हन के स्वैग ने लूट लिया बारातियों का दिल
  • दूल्हा और उसके घरवाले भी दुल्हन के स्वैग पर हुए फिदा
  • दुल्हन ने शादी के मौके पर घोड़े से ली शानदार एंट्री

Dulhan Entry With Horse: सोशल मीडिया पर आपने शादी-ब्याह से जुड़े बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। आजकल की शादियों में दो चीजें सबसे खास होती हैं। एक दूल्हे की बारात और दूसरी दुल्हन की एंट्री। आपने दुल्हन की एंट्री के अलग-अलग अंदाज देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रह हैं। उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। आपको हम पहले ही सचेत कर रहे हैं कि अपने रिस्क पर ही आप इस दुल्हन की एंट्री का वीडियो देखिएगा, वरना कई दिनों तक आपके दिमाग में इस दुल्हन की एंट्री का स्वैग घूमता रहेगा।

आजकल की शादियों में ज्यादातर दुल्हनें अपने हिसाब से एंट्री का प्लान बनाती हैं। इसके लिए घरवाले भी उसकी जमकर मदद करते हैं। सारी दूल्हनें चाहती हैं कि उसके जैसी एंट्री किसी की भी न हुई हो। इसी क्रम में जिस दुल्हन की एंट्री का वीडियो हम दिखाने जा रहे हैं, उसका स्वैग देखकर क्या दूल्हा-क्या दूल्हे के घर वाले और रिश्तेदार बल्कि सारी की सारी बारात भी उस पर फिदा हो गई। दरअसल, यह दुल्हन अपनी शादी में घोड़े से शानदार एंट्री लेती है।

ये भी पढ़ें- 'बहुत काला है दूल्हा' कहकर दुल्हन ने मंडप में ही तोड़ दी शादी, दो फेरों के बाद चली गई वापस

घोड़ी पर दुल्हन की शानदार एंट्री

सोशल मीडिया पर दुल्हन की एंट्री का यह वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी के लहंगा में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही है। वह सज-धजकर शादी में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तभी एक सजा हुआ घोड़ा उसके पास लाया जाता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन उस घोड़े पर सवार हो जाती है और पूरे स्वैग के साथ शादी में एंट्री लेने के लिए निकल जाती है। घोड़े पर बैठी दुल्हन इतनी खूबसूरत लगती है कि वह जिधर से भी निकलती है लोग बस उसे देखते रह जाते हैं। देखें वीडियो- 

दुल्हन ने लूट लिया हर किसी का दिल

दुल्हन का स्वैग इंटरनेट पर छाया हुआ है। दुल्हन का ऐसा अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। ऐसा शायद ही देखने को मिलता है कि दुल्हन अपनी शादी में घोड़े से एंट्री करती है। इस दुल्हन का अंदाज देखकर दूल्हे को यकीन नहीं हो रहा होगा। वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस दुल्हन की एंट्री वाले नजारे ने हर किसी का दिल लूट लिया है।