लाइव टीवी

Viral Video: घोड़ी से दूल्हे के घर पहुंची दुल्हनिया, फिर धांसू डांस से मचाया धमाल

Updated Apr 06, 2023 | 14:24 IST

गया शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। यहां एक दुल्हन दूल्हे राजा को ले जाने के लिए जब घोड़ी से निकली तो लोग देखते रह गए। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो धूम मचा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दुल्हन का जबरदस्त अंदाज
मुख्य बातें
  • बिहार के गया में दुल्हन घोड़ी से दूल्हे के घर पहुंची
  • दुल्हन का अंदाज देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है वीडियो

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर शादियों को लेकर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर हो रहे हैं। कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कुछ पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में बिहार से शादी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में दुल्हनिया घोड़ी से दूल्हे के घर पहुंची और फिर जमकर डांस कर लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि दुल्हन का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई बार ऐसी-ऐसी तरकीब निकालते हैं जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। ऐसे में गया शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। यहां एक दुल्हन दूल्हे राजा को ले जाने के लिए जब घोड़ी से निकली तो लोग देखते रह गए। बताया जा रहा है कि दुल्हनिया एयर होस्टेस अनुष्पा गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से तय हुई थी। दोनों के विवाह को भव्य बनाने को लेकर काफी इंतजाम किए गए थे। लेकिन, दुल्हन ने जो किया उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। 

दुल्हन का जबरदस्त अंदाज

चांदचौरा स्थित सुजुआर भवन से दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर दूल्हे राजा को लाने के लिए निकली, तो काफी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच गए। इतना ही नहीं दुल्हन का अंदाज देखकर कुछ लोग खुशी से झूम उठे। अब इस मजेदार वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो धूम मचा रहा है और लोग वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।