लाइव टीवी

Viral: वायरल हुआ पाकिस्तानी दुल्हन का वीडियो, जानें क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ?

Updated Dec 15, 2021 | 16:04 IST

शादी का दिन हर लड़का-लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को कपल हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं। क्योंकि, इस समारोह में परिवार के साथ-साथ दोस्त-यार, सगे-संबंधी सब एक साथ मौजूद होते हैं। इस दिन अगर कोई अपना नहीं पहुंच पाता है, तो लोग काफी मिस करते हैं। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पाकिस्तानी दुल्हन ने जीता लोगों का दिल
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर छाई पाकिस्तानी दुल्हन
  • हाथ में दिवंगत मां की तस्वीर लेकर मंडप पहुंची दुल्हन
  • दुल्हन का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों के वीडियो जमकर शेयर हो रहे हैं। क्योंकि, इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। इनमें कुछ वीडियो तो काफी हंसाने वाले हैं। वहीं, कुछ वीडियो लोगों को काफी इमोशनल भी कर रहे हैं। जबकि, कुछ तो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों को भावुक भी कर रहा है और दिलों पर अपनी छाप भी छोड़ रहा है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शादी का दिन हर लड़का-लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को कपल हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं। क्योंकि, इस समारोह में परिवार के साथ-साथ दोस्त-यार, सगे-संबंधी सब एक साथ मौजूद होते हैं। इस दिन अगर कोई अपना नहीं पहुंच पाता है, तो लोग काफी मिस करते हैं। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। पहली नजर में आपको यह वीडियो काफी सामान्य लगेगा, लेकिन जब गौर से देखेंगे और सच्चाई जानेंगे तो हो सकता है आप भी भावुक हो जाएं। वीडियो में एक पाकिस्तानी दुल्हन अपने पिता के साथ एंट्री करती है। दुल्हन के एक हाथ में एक तस्वीर होती है, जो उसकी मां की है। आंखों में आंसू लिए दुल्हन विवाह स्थल पर पहुंचती है। वहीं, पिता काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। 

लोगों का दिल जीत रहा है ये प्यारा वीडियो

वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं दोनों के ऊपर क्या बीत रही होगी। वैसे था तो खुशी का माहौल, लेकिन अपनों का साथ नहीं होने का दुख दोनों के ऊपर साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को जिसने भी देखा एक पल के लिए उसकी आंखें नम हो गई। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mahasphotographyofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स भी काफी इमोशनल कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' दिल को पिघलाने वाला है ये वीडियो'। किसी का कहना है कि ऊपर वाले की कृपा इन पर हमेशा रहे। तो आपको कैसा लगा ये वीडियो कमेंट कर जरूर बताएं।