लाइव टीवी

महिला जिसे समझ रही था 'कचरा', उसने मिनटों में बना दिया करोड़पति, दिलचस्प है मामला

Updated Dec 15, 2021 | 15:08 IST

ये कहानी है मलेशिया की रहने वाली ऐडा ज़ुरिना लॉन्ग की, जिसने कभी सोचा भी नहीं था कि मछली पकड़ने के दौरान उसकी किस्मत इस तरह पलट जाएगी कि वह करोड़ों की मालकिन हो जाएगी।

Loading ...
'कचरे' ने पलट दी महिला की किस्मत
मुख्य बातें
  • मछली पकड़ने के दौरान महिला की पलट गई किस्मत
  • महिला जिसे समझ रही थी 'कचरा', वो निकला व्हेल मछली की उल्टी
  • अचानक करोड़पति बन गई महिला

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि किस्मत बड़ी गजब की चीज है, कब, किसकी, कहां बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? किस्मत के कारण ही  लोग मिनटों में करोपड़ति बन जाते हैं और रंक भी बनते है। कई बार तो लोगों की इस तरह से किस्मत बदल जाती है, जिस पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। मलेशिया की रहने वाली एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उसे बिल्कुल ही अंदाजा नहीं था कि मछली पकड़ते-पकड़ते एक दिन उसकी किस्मत इस तरह पलटेगी कि वह करोड़पति बन जाएगी। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये कहानी है मलेशिया की रहने वाली ऐडा ज़ुरिना लॉन्ग की, जिसने कभी सोचा भी नहीं था कि मछली पकड़ने के दौरान उसकी किस्मत इस तरह पलट जाएगी कि वह करोड़ों की मालकिन हो जाएगी। दरअसल,  ऐडा हर दिन समुद्र से मछली पकड़ती और उसे बाजार में बेचकर जो पैसे मिलते उससे अपना गुजारा करती थी। हाल ही में एक दिन वो परिवार के साथ मछली पकड़ने गई थी। अचानक उसे समुद्र में एक प्लास्टिकनुमा कचरा दिखा। कचरे को देखकर उससे थोड़ी हैरानी भी हुई, उसने कचरे को बाहर निकाला और फेंकने के लिए किनारे तक आ गई। लेकिन, उसे इस बात की भनक नहीं थी कि वह कोई साधारण कचरा नहीं बल्कि किस्मत खोलने वाली चाभी थी। 

'कचरा निकला व्हेल मछली की उल्टी'

दरससल, वह कचरा नहीं बल्कि व्हेल मछली की उल्टी थी। जो बेहद बेशकीमती होती है। इसके बारे में ऐडा को उसके पिता ने बताया। उसके पिता ने व्हेल की उल्टी के बारे में सुना था, लेकिन उसने कभी इसे देखा नहीं था। यहां आपको बता दें कि बाजार में व्हेल मछली की उल्टी काफी कीमत होती है। इसकी कीमत करोड़ों तक में जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया के टेरेंगगनु में मौजूद मतस्य विभाग की टीम इस उल्टी की जांच करेगी और फिर कीमत का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।