लाइव टीवी

डांस के लटके-झटके दिखाकर बुला रही थी दुल्हन, दूल्हे ने आते ही बना दिया माहौल; देखें Video

Updated Aug 02, 2022 | 19:25 IST

Bride Groom Dance: दूल्हा और दुल्हन अपने डांस से स्टेज पर गर्दा उड़ा देते हैं। दूल्हा-दुल्हन पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • दूल्हा दुल्हन का डांस देखकर हो जाएंगे फिदा
  • दूल्हे ने अपने डांस से बना दिया माहौल

Bride Groom Dance: सोशल मीडिया पर आपने दूल्हा-दुल्हन के बहुत सारे डांस वीडियो देखे होंगे। शादी से पहले बहुत सारी ऐसी रस्में निभाई जाती हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन जमकर डांस करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपने डांस से स्टेज पर गर्दा उड़ा देते हैं। शादी और पार्टियों में आपने पंजाबी गाने (Punjabi Songs) खूब सुने होंगे। इस वीडियो में भी दूल्हा-दुल्हन पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्म चल रही है। इस बीच दुल्हन दौड़कर डांस के स्टेज पर पहुंच जाती है। सबसे पहले वह अपने हाथ उठाकर डांस करती है। इसके बाद वह लटके-झटके दिखाकर दूल्हे को बुलाती है। हालांकि, दूल्हा थोड़ी देर तक खड़ा रहता है। लेकिन जब दुल्हन बार-बार कहती है तो दूल्हा स्टेज पर पहुंच ही जाता है। इसके बाद दूल्हा जिस तरह का भांगड़ा करता है, उसे देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह जाते हैं। दूल्हे के साथ दुल्हन भी स्टेप से स्टेप मिलाकर डांस करती है। देखें वीडियो- 

पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस करते हैं दूल्हा-दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन हिट पंजाबी गाने 'मुंडिया तो बच के' (Mundian To Bach Ke) पर ऐसा डांस करते हैं। जिससे उनकी जोड़ी इंटरनेट पर 'सुपरहिट' हो जाती है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो को 'बॉलीवुड कोरियोग्राफी' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रही दुल्हन का नाम शोनी और दूल्हे का नाम इशान है। दुल्हन एक खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस पहनी दिख रही है। जबकि दूल्हा सेमी-फॉर्मल में गजब ढा रहा है। बेहतरीन भांगड़ा और जबरदस्त डांस करके दूल्हा-दुल्हन सबका दिल जीत लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुल्हन हील्स पहनकर सारे स्टेप्स करती है। इस वीडियो को अबतक 91 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'माफ करना इशान... लेकिन यह बैटल मेरी बहन ने जीत ली!'