लाइव टीवी

जहरीले सांप और गिलहरी की लड़ाई में किसकी होगी जीत? Video देखकर आपको नहीं होगा यकीन

Updated Aug 02, 2022 | 20:34 IST

Snake Squirrel Fight Video: वीडियो में एक सांप एक गिलहरी को देखकर उस पर उछलकर वार करता है। इस वार के बाद जो होता है, वह आपको हैरान करने के लिए काफी है। सांप ने भी हमला करने के बाद सोचा होगा कि उसने गलत पंगा ले लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
snake fight
मुख्य बातें
  • सांप और गिलहरी में हुई जबरदस्त फाइट
  • पहले सांप ने किया हमला तो बौखलाई गिलहरी
  • देखते ही देखते सांप का कर दिया वध

Snake Squirrel Fight Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। अपने आस-पास सांप को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। सोशल मीडिया पर आपको सांप के कई वीडियो मिल जाएंगे। सांप अपने आस-पास अपने से कमजोर जीव को देखता है तो तुरंत ही उस पर हमला करके अधिकार जमाने की कोशिश करता है। आपने अक्सर देखा होगा कि सांप ने मेंढक, चूहों आदि का शिकार कर लिया है। हालांकि, जैसे ही वह नेवले के पास आता है। उसकी बोलती बंद हो जाती है। 

सोचिए जरा अगर सांप और गिलहरी में लड़ाई हो जाए तो किसकी जीत होगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में एक सांप एक गिलहरी को देखकर उस पर उछलकर वार करता है। इस वार के बाद जो होता है, वह आपको हैरान करने के लिए काफी है। सांप ने भी हमला करने के बाद सोचा होगा कि उसने गलत पंगा ले लिया। सांप और किसी गिलहरी की फाइट का ऐसा वीडियो शायद ही आपने देखा होगा। सबसे पहले देखिए चौंकाने वाला वीडियो-

सांप ने अचानक किया हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप और गिलहरी के बीच यूं ही लड़ाई नहीं होती है बल्कि गिलहरी को देखकर सांप उछलकर हमला करता है। आप देख सकते हैं कि गिलहरी एक जगह शांति से बैठी होती है। तभी सांप अचानक से हमला कर देता है। इसके बाद गिलहरी ने जो पलटवार किया, वह सांप को जिंदगीभर का सबक देने के लिए काफी है। आप देख सकते हैं कि गिलहरी सांप की गर्दन को बेहद मजबूती से पकड़ती है और उस पर लगातार हमले करती है। वह सांप पर बार-बार और लगातार वार करती है। 

गिलहरी सांप पर तब तक हमला करती रहती है, जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती है। आप देख सकते हैं कि आखिरी वक्त में सांप अपने बचने की भीख मांगता रहता है, लेकिन ऊपर से लेकर नीचे तक सांप को कुतर डालती है। वह सांप को एक भी मौका ही नहीं देती है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं। वीडियो को hoodnews__global नाम के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है।