लाइव टीवी

गोवर्धन पूजा के मौके पर छत्तीसगढ़ के CM बघेल ने खाए कोड़े, वीडियो वायरल

Updated Nov 05, 2021 | 16:57 IST

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग के जंजगिरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सालों से चली आ रही परंपरा को निभाई है। बताया जा रहा है कि जंजगिरी के रहने वाले बीरेन्द्र ठाकुर ने उन पर कोड़े बरसाए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सीएम ने खाए कोड़े
मुख्य बातें
  • छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने निभाई सालों पुरानी परंपरा
  • गोवर्धन पूजा के मौके पर खाए कोड़े
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ चीजें इनमें सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोड़े खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद काफी लोग हैरान हैं। क्योंकि, परंपरा के नाम पर उन्होंने ये कोड़े खाए हैं। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग के जंजगिरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सालों से चली आ रही परंपरा को निभाई है। बताया जा रहा है कि जंजगिरी के रहने वाले बीरेन्द्र ठाकुर ने उन पर कोड़े बरसाए। कोड़े खाने के बाद उन्होंने गोवर्धन और गोवंश की पूजा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हर साल भरोसा ठाकुर प्रहार करते थे। अब यह परंपरा उनके पुत्र बीरेंद्र ठाकुर निभा रहे हैं। ग्रामीणों से चर्चा में उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा गोवंश की समृद्धि की परंपरा की पूजा है, जितना समृद्ध गोवंश होगा उतनी ही हमारी तरक्की होगी। देखें वीडियो...

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

भूपेश बघेल ने कहा कि गोवर्धन पूजा लोक के उत्सव की परंपरा है। अपनी माटी की अस्मिता को सहेजना उसका संवर्धन करना हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह सुंदर परंपरा है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक 76 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 29 सौ से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस परंपरा की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।