लाइव टीवी

Viral: स्टंट के चक्कर में लड़की का हो गया कचरा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Updated Nov 05, 2021 | 15:58 IST

Stunt Funny Viral Video: एक लड़की नाले के ऊपर से स्टंट करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, बीच में ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर जो उसके साथ होता है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
लड़की के साथ तो खेल हो गया...
मुख्य बातें
  • स्टंट करने के चक्कर में लड़की के साथ हो गया खेल
  • लड़की की हालत देखकर आपकी नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

आज कल युवाओं में कुछ अलग करने का जुनून सवार रहता है। इसके लिए कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी तरकीब लगाते हैं, जिसके बारे में सुनकर और देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इतना ही नहीं कई लोग जानबूझकर इस तरह के वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपोलड करते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो देखते ही देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं और उनकी जमकर तारीफ भी होती है। लेकिन, कुछ  का मजाक भी बन जाता है। इस वीडियो में एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह कुछ अलग करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, उसका कचरा हो गया और यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की नाले के ऊपर से स्टंट करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, बीच में ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर जो उसके साथ होता है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को '@HldMyBeer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

लड़की के साथ हो गया खेल...

वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की बांस लेकर नाले के पास खड़ी है। वहीं, दूसरी लड़की दौड़ते हुए आती है और बल्ली के सहारे नाले को क्रॉस करना चाहती है। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे नाले में गिर पड़ती है। लड़की की हालत देखकर वहां मौजूद उसके दोस्त जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। वहीं, नाले में गिरने के कारण लड़की की हालत बिगड़ जाती है। इस वीडियो को अब तक 44 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन एक हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।